एक्सप्लोरर

SC के आदेश से नोएडा के कारोबारियों को लाखों का नुकसान, एडवांस देकर कराई थी पटाखों की बुकिंग

दिवाली पर पटाखों की दुकानों का लाइसेंस लेने के लिए जिले के करीब 11 सौ दुकानदारों ने आवेदन किया था. इस बार पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन की नोएडा में 50 और भंगेल में 18 दुकानों को लाइसेंस आवंटित करने की योजना थी. कोर्ट के आदेश के बाद अब पटाखा दुकानदार खासे मायूस दिख रहे हैं

नोएडा : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगने से पटाखा दुकानदारों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं. पटाखों की खरीद में लाखों रुपये लगाने वाले दुकानदार मायूस दिख रहे हैं. मोटे आकलन के मुताबिक न्यायालय के आदेश के बाद नोएडा के ही करीब एक हजार पटाखा विक्रेताओं को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना होगा. दो-तीन महीने पहले ही हो जाती है पटाखों की एडवांस बुकिंग दिवाली पर पटाखें की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस लेने के लिए जिले के करीब 11 सौ दुकानदारों ने आवेदन किया था. प्रशासन की योजना इस बार नोएडा में पटाखों की बिक्री के लिए 50 दुकानें और भंगेल में 18 दुकानों को लाइसेंस आवंटित करने की योजना थी. कोर्ट के आदेश के बाद अब पटाखा दुकानदार खासे मायूस दिख रहे हैं. नया बांस निवासी रामकुमार ने बताया कि अच्छे मुनाफे के लालच में दुकानदार दो-तीन महीने पहले ही पटाखों की एडवांस में बुकिंग करा लेते हैं. जिस दुकानदार के पास पटाखे रखने की जगह होती है. वह अपना माल थोक विक्रेता के यहां से उठा लेता है जिनके पास माल रखने की जगह नहीं होती उनका माल थोक विक्रेता के गोदाम में ही रखा रहता है. दुकानदार दिवाली के दो-दिन पूर्व ही माल को उठाते हैं. नोएडा में ही सैकड़ों दुकानदारों को करोड़ों रुपये का नुकसान एक अन्य दुकानदार जतिन चौधरी ने बताया कि प्रत्येक दुकानदार दो से पांच लाख रुपये का माल थोक दुकानदारों से खरीदता है. ऐसे में नोएडा में ही सैकड़ों दुकानदारों को करोड़ों रुपये का नुकसान इस आदेश के बाद हुआ है. हालांकि, कुछ दुकानदार अभी भी इसका हल निकलने की उम्मीद लगाये बैठे हैं. वहीं ऐसे दुकानदार खासे परेशान दिख रहे हैं जिन्होंने पटाखों को खरीद कर रख लिया है. नियम के अनुसार बिना लाइसेंस के पटाखों को इकठ्ठा रखना भी अपराध की श्रेणी में आता है. दिवाली पर पटाखा बिक्री पर रोक से कारोबारियों को होगा बड़ा नुकसान देश में हर साल 6000 से 6500 करोड़ रुपये का पटाखा कारोबार होता है जिनमें से 90 फीसदी बिजनेस दिवाली पर होता है. दिवाली पर ही पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी तो पटाखा दुकानदारों को जबर्दस्त नुकसान होगा. दिवाली से ठीक 10 दिन पहले इस आदेश से पटाखा कारोबारियों के लिए ये बेहद निराशाजनक खबर है जो इस त्योहार के मौके पर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे थे. कई पटाखा विक्रेताओं ने सवाल भी उठाया है कि अगर बैन ही लगाना था तो उन्हें लाइसेंस दिए क्यों गए थे. अब उनकी दुकानें पटाखों से भरी हैं पर वो उसे बेच नहीं सकते, उनके नुकसान की भरपाई कैसे होगी?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget