एक्सप्लोरर

Supertech Housing: घर खरीदारों को मिली बड़ी राहत, सुपरटेक के अटके प्रोजेक्ट्स को NBCC करेगी पूरा

Supertech Housing: रियल्टी कंपनी सुपरटेकक के अटके हुए प्रोजेक्ट्स जल्द पूरे हो जाएंगे. सुपरटेक के 50,000 फ्लैट्स के निर्माण कार्य को सरकारी कंपनी एनबीसीसी जल्द पूरा करेगी. जानते हैं इस बारे में-

Supertech Housing Project: लंबे वक्त से मुश्किलों का सामना कर रही रियल्टी कंपनी सुपरटेक के अटके हुए प्रोजेक्ट्स अब जल्द पूरे हो पाएंगे. इन प्रोजेक्ट्स में पैसे लगाने वाले हजारों ग्राहकों के लिए राहत की खबर है क्योंकि सरकारी कंपनी नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) ने सुपरटेक लिमिटेड ने तीन साल में सुपरटेक के 17 प्रोजेक्ट्स के 50,000 फ्लैट्स के निर्माण का प्रस्ताव रखा है. अब आम्रपाली के बाद सुपरटेक के ग्राहकों को राहत मिलने की तैयारी है.

NBCC प्रोजेक्ट्स को करेगा पूरी

सुपरटेक लिमिटेड दिवालिया हो चुकी है और इसे एक इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल द्वारा चलाया जा रहा है. कंपनी के प्रमोटर पर मनी लॉन्ड्रिंग और फंड डायवर्जन जैसे की गंभीर आरोप लगे हैं. इस कारण कंपनी के प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी और इससे हजारों लोगों के पैसे फंस गए थे. इसके बाद एनबीसीसी ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLT) से प्रोजेक्ट्स के कंसल्टेंट के रूप में काम करने की अनुमति मांगी थी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NBCC इन रुके हुए प्रोजेक्ट्स को 9,500 करोड़ रुपये की लागत में पूरा कर सकता है और इसके बदले उसे 16,000 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. इसमें से 14,000 करोड़ रुपये की अनसोल्ड इन्वेंट्री के हो सकते हैं. NBCC के इस प्रस्ताव के बाद से ही सुपरटेक के खरीदारों के बीच नई उम्मीद जागी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इन सभी फ्लैट्स का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक लिमिटेड के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में जिन लोगों ने पैसे लगाए हैं उनके लिए यह बड़ी राहत की खबर है.

12-36 महीने में होगा फ्लैट्स का निर्माण

NBCC ने योजनाओं को पूरा करने के लिए 12 से 36 महीने का वक्त तय किया है, जो की डे जीरो से शुरू होगा. डे जीरो में जमीन के अप्रूवल से लेकर फंड्स तक शामिल हैं. एनबीसी ने प्रोजेक्ट में फंड की उपलब्धता को जरूरी बताते हुए इन प्रोजेक्ट्स का अकाउंट मांगा है. इसके साथ ही जानकारी दी है कि प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी. इसके लिए कंपनी ने लोकल अधिकारियों के साथ-साथ होमबायर्स और सुपरटेक से भी सहयोग मांगा है. 

एनबीसी ने पहले चरण में 26,000 फ्लैट्स को बनाने का टारगेट रखा है, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 7 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. वहीं दूसरे में नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में 19,558 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. वहीं तीसरे चरण में गुरुग्राम, रुद्रपुर, देहरादून और बेंगलुरु में 4,773 फ्लैट्स के निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

GST Council: धार्मिक यात्रा करने वालों को बड़ी खुशखबरी, सस्ती होगी हेलीकॉप्टर सेवा, घट गया जीएसटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
Bank Holiday: गुरुवार, 9 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Bank Holiday: गुरुवार, 9 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Mobile Recharge: कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget