एक्सप्लोरर

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या योजना में निवेश से सुरक्षित होगा आपकी लाडली का भविष्य, मिलेगा टैक्स छूट का लाभ भी

Sukanya Samriddhi Yojana : आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते है, ये स्कीम आपके लिए शानदार निवेश विकल्प साबित होगी. जानिए अब कितना मिल रहा है रिटर्न...

Sukanya Samriddhi Yojana : अगर आपके पास बेटी है. या आप बेटी के माता-पिता है, तो आपको उसके भविष्य की चिंता जरूर रहती होगी. ऐसे में उसके जन्म के बाद से उसके नाम से सही जगह पर निवेश (Investment of Girl Child) करना बेहद जरूरी समझा जाता है. अगर आप ऐसा करते है, तो आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आप अपनी लाडली के उज्जवल भविष्य के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) एक शानदार निवेश विकल्प साबित होगी. केंद्र की मोदी सरकार (Central Government) ने इस स्कीम की शुरुआत 2014 में की थी. इस योजना को खासतौर पर बच्चियों के लिए बनाया गया. इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है कि 2014 से लेकर 2023 तक इस योजना में ब्याज कुछ जरूर कम हुआ है, लेकिन आज भी यह योजना रिटर्न के मामले में अन्य से काफी बेहतर है. 

लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट 

सुकन्या समृद्धि योजना यह एक सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) की तरह काम करती है. इसमें आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के लिए मोटा फंड जुटाने में सफल हो सकते है. इसमें 21 साल मेच्योरिटी पीरियड होने के चलते यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट मानी जाती है. साथ ही इससे आपको काफी बढ़ावा मिलता है. 

9 साल में इतना कम हुआ ब्याज 

केंद्र सरकार की तरफ से साल 2014 में शुरू हुई योजना में तब से लेकर अब तक मिलने वाला ब्‍याज अपने उच्‍च स्‍तर से 1.6 फीसदी घट गया है. इसके बाद भी यह स्‍माल सेविंग्‍स में सबसे ज्‍यादा आकर्षक स्‍कीम की लिस्ट में शामिल है. सुकन्या समृद्धि योजना में किए जाने वाले निवेश पर आपको टैक्स में छूट मिलती है. साथ ही इससे मिलने वाला रिटर्न भी टैक्स फ्री होता है. वहीं इसमें 15 साल ही निवेश किया जाता है, जबकि बाकी के समय पर आपको सरकार से अच्छा ब्‍याज मिलता है.

कब-कब घटा ब्‍याज 

मालूम हो कि सुकन्या समृद्धि योजना 2014 में आम जनता के लिए आई थी. तब साल 1 अप्रैल, 2014 को 9.1 फीसदी ब्‍याज मिलता था, इसके अगले साल 1 अप्रैल, 2015 में यह बढ़कर 9.2 फीसदी हुआ. साल 2018 में सरकार ने इसे बढ़ाकर 8.5 फीसदी किया. इसके बाद 31 मार्च 2020 को यह 8.4 फीसदी रहा, जबकि 30 जून 2020 तिमाही के लिए यह घटकर 7.6 फीसदी पर आ गया. तब से अब तक यानि 2023 में इस पर 7.6 फीसदी की दर से ब्‍याज दी जा रही है. 

टैक्‍स में 3 तरह से मिलती है छूट 

सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री स्कीम है. आपको इस पर EEE यानी 3 अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट की सुविधा मिलती है. इसमें पहला इनकम टैक्‍स एक्‍ट के सेक्शन 80 सी (Section 80C of the Income Tax Act) के तहत 1.50 लाख तक सालाना निवेश पर छूट मिलती है. दूसरा इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्‍स (Free Tax on Returns) नहीं लगता है. साथ ही तीसरा मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्‍स फ्री (Tax Free Maturity) है.

योजना में मिलेगा हाई रिटर्न 

सुकन्या समृद्धि योजना में अभी ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना है. इस योजना में कई तरह की डिपॉजिट की तुलना में बेहतर ब्याज दिया जा रहा है. इसकी मेच्योरिटी 21 साल है, जबकि निवेश 15 साल ही करना है. बाकी के साल में आपको ब्याज मिलता है. इस योजना में आपकी ओर से जितना निवेश होगा, साथ ही मेच्योरिटी पर रिटर्न 3 गुना तक मिलता है. इस स्कीम के जरिए मौजूदा ब्याज दरों पर अधिकतम 1.50 लाख सालाना जमा पर मैच्‍योरिटी वैल्‍यू 64 लाख रुपया तक मिल जाती है.

ये भी पढ़ें - 

Google Layoffs: गूगल में जॉब के लिए इंटरव्यू लेने वाले रिक्रूटर की अचानक चली गई नौकरी, पढ़िए किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget