एक्सप्लोरर

देश से रिकार्ड चीनी निर्यात, कमजोर रुपये और सब्सिडी से एक्सपोर्ट को मजबूती

दरसअसल कमजोर रुपये और निर्यात सब्सिडी की वजह से विदेश में चीनी भेजने का सिलसिला काफी जोर पकड़ चुका है. चीनी उत्पादक कई देशों में इस बार कम उत्पादन ने भारत के लिए अच्छा मौका मुहैया कराया है.

देश से इस बार चीनी का निर्यात लगभग 50 फीसदी बढ़ जाएगा. इस महीने खत्म हो रहे शुगर सीजन में इसका निर्यात रिकार्ड 57 लाख टन तक पहुंच जाएगा. दरसअसल कमजोर रुपये और निर्यात सब्सिडी की वजह से विदेश में चीनी भेजने का सिलसिला काफी जोर पकड़ चुका है. चीनी उत्पादक कई देशों में इस बार कम उत्पादन ने भारत के लिए अच्छा मौका मुहैया कराया है. लिहाजा चीनी के निर्यात को बढ़ावा मिल रहा है. सरकार को उम्मीद है कि अगले सीजन में शुगर एक्सपोर्ट का यह सिलसिला बरकरार रहेगा.

57 लाख टन का रिकार्ड चीनी निर्यात

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि भारत को इस सीजन की शुरुआत में 57 लाख टन चीनी निर्यात का ऑर्डर मिला था. इनमें से 55 लाख टन का निर्यात हो चुका है. सीजन खत्म होने तक और 50 हजार टन चीनी निर्यात का ऑर्डर मिल सकता है. रिकार्ड एक्सपोर्ट, कोविड-19 के दौरान भी मंत्रालय, मिलर्स और ट्रांसपोर्टर के बेहतर को-ऑर्डिनेशन से संभव हुआ. वर्ल्ड मार्केट में लगातार मांग बने रहने की वजह से यह निर्यात संभव हो सका है. इससे पहले चीनी का सबसे ऊंचा निर्यात स्तर 49 लाख टन का था. 2007-08 में चीनी निर्यात का यह ऊंचा स्तर हासिल हुआ था.

अगले सीजन में भी निर्यात ऊंचा रहने की उम्मीद 

सरकारी अधिकारियों का कहना है अगले सीजन में भी चीनी निर्यात का ऊंचा स्तर बना रह सकता है. अगले सीजन ( अक्टूबर 2020- सितंबर, 2021) में चीन का उत्पादन 3.25 करोड़ टन तक पहुंच सकता है. इसमें 60 से 65 लाख टन का सरप्लस चीनी हो सकता है. इसके अलावा दस लाख टन का कैरीओवर स्टॉक भी हो सकता है. देश में इस वक्त मांग की तुलना में चीनी का उत्पादन काफी ज्यादा है. दूसरी ओर वर्ल्ड मार्केट में चीनी की कमी की वजह से भारत से निर्यात को काफी तवज्जो मिल रही है.

क्या है पर्पेचुअल बॉन्ड, क्यों निवेशक FD की तुलना में इसे दे रहे हैं तवज्जो?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget