एक्सप्लोरर

LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा, बिना सब्सिडी वाली गैस 40 रुपये सस्ती

देश की सबसे बड़ी ईंधन बिक्री कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की दिल्ली में नई कीमत अब 479.77 रुपये होगी जो पहले 477.46 रुपये थी.

नई दिल्लीः सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर आज रात से 2 रुपये महंगे हो गए जबकि बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत 40 रुपये कम की गयी है. सरकार ने इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी सब्सिडी को खत्म करने का फैसला किया है और सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत में ये बढ़ोतरी इसी योजना का हिस्सा है.

देश की सबसे बड़ी ईंधन बिक्री कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की दिल्ली में नई कीमत अब 479.77 रुपये होगी जो पहले 477.46 रुपये थी. इंडियन ऑयल ने कहा कि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 524 रुपये है जो कल तक के 564 रुपये से कम है. इस प्रकार अब दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमत का अंतर 44.23 रुपये रह गया है.

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल लोकसभा में कहा था कि सरकार ने सरकारी क्षेत्र की कंपनियों से सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत हर महीने 4 रुपये बढ़ाने को कहा है ताकि अगले साल मार्च के अंत तक सभी तरह की सब्सिडी को हटाया जा सके. इससे पहले सरकार ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत दो रुपये प्रति माह बढ़ाने के लिए कहा था.

सिलेंडर की कीमत में आज की गई बढ़ोतरी 30 मई को सरकार के हर महीने 4 रुपये बढ़ाए जाने के आदेश के बाद तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले सिलेंडरों की कीमत में 1 जुलाई को 32 रुपये की वृद्धि की गई थी जो पिछले 6 सालों में की गई सबसे अधिक बढ़ोतरी थी.

देश में सब्सिडी वाले सिलेंडरों के कुल 18.11 करोड़ ग्राहक हैं जिसमें 2.6 करोड़ वह गरीब महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं. गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के देश में कुल 2.66 करोड़ ग्राहक हैं.

विमान ईंधन/एटीएफ की कीमतों में भी हुआ इजाफा इसी के साथ तेल कंपनियों ने विमान ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमत में 2.3 फीसदी की वृद्धि की है जो ग्लोबल कीमतों के मुताबिक बढ़ाई गई हैं. विमान ईंधन की कीमत अब 48,110 रुपये प्रति किलोलीटर है जो पहले 47,013 रुपये थी. इस प्रकार उसकी कीमत में करीब 1097 रुपये की प्रति किलोलीटर वृद्धि हुई है.

झटका: अब मोदी सरकार खत्‍म करेगी LPG सब्सिडी, हर महीने बढ़ेंगे दाम

गैस सब्सिडी खत्म करने पर विपक्ष की मांग- ‘फैसला वापस ले सरकार’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
US Taiwan Defence Deal: एक डील और 3 टारगेट, ट्रंप के इस कदम से चित्त होगा चीन, देखता रह जाएगा रूस-पाकिस्तान
एक डील और 3 टारगेट, ट्रंप के इस कदम से चित्त होगा चीन, देखता रह जाएगा रूस-पाकिस्तान
Financial Planning: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
Indian currency: ईरान वॉर के बीच रुपये पर बड़ा संकट, क्रूड ऑयल में उछाल के बीच भारतीय करेंसी की लगी लंगा
ईरान वॉर के बीच रुपये पर बड़ा संकट, क्रूड ऑयल में उछाल के बीच भारतीय करेंसी की लगी लंगा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget