एक्सप्लोरर

Tata Motors: टाटा समूह के इस शेयर में आई तेजी, मूडीज ने किया रेटिंग अपग्रेड, बोला- शानदार है आउटलुक

Tata Motors Rating Upgrade: पिछले कुछ दिनों से गिरावट का सामना कर रहे टाटा समूह के इस शेयर में आज अच्छी तेजी दिख रही है. एक दिन पहले मूडीज ने स्टॉक को रेटिंग अपग्रेड दिया है...

टाटा समूह की वाहन कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में आज के कारोबार में तेजी दिख रही है. दोपहर के सेशन में टाटा मोटर्स का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछला हुआ था. टाटा के इस शेयर को रेटिंग अपग्रेड होने से फायदा हो रहा है.

इतना मजबूत ट्रेड कर रहा शेयर

दोपहर के 2 बजे टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई पर लगभग 2.15 फीसदी की तेजी के साथ 1,050 रुपये के पास कारोबार कर रहा था. इंट्राडे में शेयर 1,056.40 रुपये तक पहुंचने में कामयाब रहा है. हालांकि अभी भी शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से करीब 11 फीसदी नीचे है. टाटा मोटर्स के शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,179 रुपये का है. वहीं यह शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर से करीब 80 फीसदी ऊपर निकला हुआ है. शेयर का 52-वीक लो लेवल 593.30 रुपये का है.

मूडीज के द्वारा रेटिंग अपग्रेड

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक दिन पहले टाटा मोटर्स की रेटिंग को अपग्रेड किया है. मूडीज ने टाटा मोटर्स की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग को 2 नॉच बढ़ाकर बीए3 से बीए1 कर दिया. मूडीज का कहना है कि कंपनी के संचालन के तरीके बेहतर हैं. साथ ही मूडीज ने टाटा मोटर्स की रेटिंग को लेकर अपने पॉजिटिव आउटलुक को बनाए रखा है.

इस कारण मूडीज ने बढ़ाई रेटिंग

मूडीज रेटिंग्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कौस्तुभ चौबल के अनुसार, कंपनी ने रेवेन्यू में ग्रोथ को लेकर टिकाऊ ट्रैक रिकॉर्ड दिखाया है. कंपनी की मुनाफा कमाने की क्षमता में लगातार सुधार हो रहा है. वह अपने उत्पादों को रिफ्रेश करने पर पूंजीगत खर्च बढ़ा रही है, लेकिन उसके बाद भी अच्छे फ्री कैश फ्लो के दम पर कर्ज में कमी ला रही है. इस कारण टाटा मोटर्स की रेटिंग को पॉजिटिव आउटलुक के साथ अपग्रेड किया जा रहा है.

नोमुरा ने दिया है इतना टारगेट

सिर्फ मूडीज ही नहीं बल्कि कई ब्रोकरेज भी टाटा मोटर्स को लेकर सकारात्मक हैं. ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पिछले महीने टाटा मोटर्स की रेटिंग को अपग्रेड किया था और बाय रेटिंग के साथ 1,294 रुपये का टारगेट दिया था. इस हिसाब से देखें तो टाटा मोटर्स का शेयर न सिर्फ फ्रेश 52-वीक हाई लेवल बना सकता है, बल्कि मौजूदा स्तर से निवेशकों को लगभग 25 फीसदी का रिटर्न भी दे सकता है.

ये भी पढ़ें: IPO से पहले हासिल हुआ ये मुकाम, 8 साल में सबसे कम हुआ टाटा संस का कर्ज

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरते बाजार में 52-वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इससे है गहरा कनेक्शन
गिरते बाजार में 52-वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इससे है गहरा कनेक्शन
Stock Market Biggest Crashes in History: सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; इतिहास में इन मौकों पर आई थी ऐसी बड़ी गिरावट
सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; इतिहास में इन मौकों पर आई थी ऐसी बड़ी गिरावट
उधर क्रैश हुआ शेयर बाजार, इधर रॉकेट सा चढ़ गया यह शेयर; एकदम से 13 परसेंट तक उछला भाव
उधर क्रैश हुआ शेयर बाजार, इधर रॉकेट सा चढ़ गया यह शेयर; एकदम से 13 परसेंट तक उछला भाव
UltraTech से लेकर Yes Bank... शेयर बाजार में मच सकता है कोहराम, गिरावट के संकेत के बीच फोकस में रहने वाले स्टॉक
UltraTech से लेकर Yes Bank... शेयर बाजार में मच सकता है कोहराम, गिरावट के संकेत के बीच फोकस में रहने वाले स्टॉक

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget