एक्सप्लोरर

Market Outlook: एनएसई के इतिहास की सबसे बड़ी रैली! GDP आंकड़ों में गिरावट के बाद अब कैसा रहेगा शेयर बाजार

Share Market This Week: पिछले सप्ताह के अंतिम दिन पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी हुए. जीडीपी ग्रोथ रेट 15 महीने के निचले स्तर पर आ गई है. अब बाजार इस पर रिएक्ट कर सकता है...

वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक के बीच घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाने की राह पर लौट आए हैं. सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने फिर से अपना नया ऑल टाइम हाई लेवल छू दिया. वहीं एनएसई के इतिहास की अब तक की सबसे लंबी रैली भी रिकॉर्ड की गई.

हालांकि सप्ताह के अंतिम दिन जारी हुए आर्थिक आंकड़े कुछ निराशाजनक साबित हुए. आधिकारिक आंकड़े बता रहे हैं कि जीडीपी ग्रोथ रेट 15 महीने के निचले स्तर पर आ चुकी है. आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी हुए थे. ऐसे में बाजार पर इस सप्ताह जीडीपी के आंकड़ों का असर दिख सकता है.

सप्ताह के अंतिम दिन आई हल्की तेजी

पिछले सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार 30 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में हल्की तेजी आई थी. बीएसई सेंसेक्स 231.16 अंक यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 82,365.77 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 83.95 अंक (0.33 फीसदी) मजबूत होकर 25,235.90 अंक पर रहा था. घरेलू बाजार को बीते सप्ताह के दौरान वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक से काफी सपोर्ट मिला.

पूरे सप्ताह के हिसाब से इतना चढ़ा बाजार

साप्ताहिक आधार पर देखें तो बीएसई सेंसेक्स 1,383.82 अंक (1.70 फीसदी) के शानदार फायदे में रहा. वहीं एनएसई निफ्टी में पूरे सप्ताह के हिसाब से 518.20 अंक (2.09 फीसदी) की जबरदस्त तेजी आई. सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 82,637.03 अंक के और निफ्टी 25,268.35 अंक के अपने नए ऐतिहासिक उच्च स्तरों तक पहुंचने में कामयाब रहा.

निफ्टी के इतिहास में आई सबसे लंबी रैली

घरेलू शेयर बाजार में लगातार 9 कारोबारी सेशन से तेजी आ रही है. बीते 9 सेशन में सेंसेक्स 1,941.09 अंक यानी 2.41 फीसदी चढ़ा है. वहीं एनएसई निफ्टी बीते 12 सेशन में 1,096.9 अंक यानी 4.54 फीसदी मजबूत हुआ है. मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह निफ्टी के 31 सालों के इतिहास की सबसे लंबी रैली है. इस साल शुरुआत से अब तक सेंसेक्स 14 फीसदी और निफ्टी 16 फीसदी चढ़ चुका है.

घरेलू बाजार में रैली बरकरार रहने की उम्मीद

बाजार के जानकारों का अनुमान है नए सप्ताह के दौरान भी बाजार में रैली बरकरार रह सकती है. उनका कहना है कि पिछले सप्ताह के दौरान कोई फ्रेश ट्रिगर नहीं होने पर भी बाजार चढ़ने में कामयाब हुआ और नए रिकॉर्ड तक पहुंचा. जीडीपी के आंकड़ों में नरमी पर बाजार बहुत ज्यादा रिएक्ट नहीं करने वाला है. दूसरी ओर बाजार को विदेशी बाजारों में सुधरे माहौल, आईपीओ की गहमागहमी और विदेशी निवेशकों के बदले रुख से सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. ऐसे में माना जा रहा है कि बाजार (निफ्टी) जल्दी ही 26 हजार अंक के स्तर को पार कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 51000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न, इस सस्ते शेयर ने छाप दिए पैसे! 5 साल में 25 रुपये का हुआ 5 पैसे वाला स्टॉक

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget