एक्सप्लोरर

Share Market: खुशखबरी, शेयर बेचने पर पैसा उसी दिन खाते में आ जाएगा, जानें किस तरह मिलेगा फायदा

SEBI Order: शेयर बेचकर पैसा खाते में पाने के लिए एक-दो दिन का इंतजार नहीं करना होगा. शेयर बेचने के दिन ही निवेशकों के खाते में पैसा आ जाएगा. सेबी ने नए साल का यह तोहफा दिया है.

SEBI Order: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें शेयर बेचकर पैसा खाते में पाने के लिए एक-दो दिन का इंतजार नहीं करना होगा. शेयर बेचने के दिन ही निवेशकों के खाते में पैसा आ जाएगा. सेबी ने नए साल का यह तोहफा दिया है. यह जनवरी से लागू होगा. सेबी की ओर से एक सर्कुलर जारी कर कहा गया है कि टॉप 500 शेयरों के लिए वैकल्पिक टी+0 सेटलमेंट उपलब्ध होगा. यह फैसला 31 जनवरी 2025 से लागू होगा.  इस कदम को सेटलमेंट साइकल में तेजी लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है. अभी शेयर बेचने के अगले दिन पैसा खाते में आता है. सिर्फ 25 शेयरों को ही टी+0  सेटलमेंट उपलब्ध कराया गया है. यानी शेयर बेचने के दिन ही पैसा खाते में आने की सुविधा केवल 25 शेयरों के लिए ही है.

विदेशी निवेशकों की भरपाई नए खुदरा निवेशकों से करने का प्लान

विदेशी निवेशकों के शेयर बाजार से पैसा निकालकर भागने की भरपाई देश में नए खुदरा निवेशकों से करने का प्लान सेबी बना रहा है. अधिक से अधिक निवेशकों को खुदरा बाजार से जोड़ने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी पूरे देश में सर्वे करेगा. इसका मकसद बाजार की जोखिमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही इस सिस्टम की खामियों को भी दूर करना है. सेबी के मेंबर अनंत नारायण ने बताया कि भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव कम है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर-नवंबर में 14 अरब डॉलर की निकासी की है. दूसरी तरफ इतनी ही राशि का निवेश घरेलू निवेशकों ने म्यूचुअल फंड में किया है.

नए खुदरा निवेशकों को बताया सोने का मुर्गा

सेबी के सदस्य ने नए खुदरा निवेशकों को सोने का मु्र्गा कहा है. उन्होंने कहा कि हमें इस मुर्गे का पालन-पोषण करना है. हमें युवा निवेशकों के निवेश को हल्के में नहीं लेना चाहिए. कई युवा निवेशकों ने पूंजी बाजार में गिरावट नहीं देखी है. हमें उन्हें जागरूक करने की जरूरत है. इसके लिए सेबी एएमएफआई, एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉरपोरेशन के साथ मिलकर काम कर रहा है. 

ये भी पढें:

Meta Expense: जुकरबर्ग कम करेंगे डोनाल्ड ट्रंप से दूरी! फेसबुक शपथ-ग्रहण में खर्च करेगा 10 लाख डॉलर

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget