एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' दूसरे दिन गिरा भारतीय शेयर बाजार, 400 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 24250 के नीचे

Stock Market Today 8 May 2025: एक दिन पहले मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 105.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ.

Stock Market Today: सीमा पर जारी भारत पाकिस्तान तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार से लेकर रुपये तक पर दिख रहा है. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद दोपहर को सेंसेक्स 400 अंक नीचे फिसल गया. जबकि निफ्टी भी 24,250 के नीचे चला गया है. जबकि भारतीय रुपये गिरकर 85.50 प्रति डॉलर के पार कर गया है.

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सुबह करीब साढ़े नौ बजे 34.21 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की उछाल के साथ 80,771.22 पर कारोबार कर रहा था. लेकिन बाद में ये और 120 अंक ऊपर चढ़ गया. जबकि निफ्टी 4.45 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 24,406.65 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. टाटा मोटर्स के शेयर तीन प्रतिशत उछाल के साथ ऊपर भागा. 

शेयर बाजार में उछाल

एक दिन पहले मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 105.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 80,844.63 अंक के ऊपरी स्तर तक गया और 79,937.48 अंक के निचले स्तर तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,414.40 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान निफ्टी 24,449.60 के उच्च स्तर और 24,220 के निम्न स्तर के बीच घूमता रहा. व्यापक बाजार के सूचकांक भी शुरुआती दौर में आई बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहे और एक प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट अजीत मिश्रा का कहना है कि आतंकवादी हमले का जवाब सैन्य कार्रवाई से देने के बाद कारोबारी सत्र की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी. लेकिन बाद में यह तेजी से नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और बढ़त के साथ बंद हुआ.

फेड ने ब्याज दरों में नहीं किया परिवर्तन

अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया. इसके पीछे उन्होंने मुद्रास्फीति में तेजी के जोखिम और बेरजोगारी को बड़ा फैक्टर बताया है. ये लगातार तीसरी बार है जब यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से प्रमुख ब्याज दरों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया. हालांकि, यूएएस फेड के इस ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में जरूर गिरावट दिखी.

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद फिर से तेज चमकने लगा सोना, कीमत एक लाख रुपये को कर गई पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget