एक्सप्लोरर

शेयर बाजार के लिए हाहाकारी दिनः सेंसेक्स करीब 550 अंक टूटा, निफ्टी 11,000 के नीचे फिसला

हफ्ते की शुरुआत भी बेहद कमजोर हुई है और शुक्रवार को भी बाजार में करीब 1000 अंकों की गिरावट से निवेशकों को लाखों करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था.

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज एक बार फिर हाहाकारी दिन देखने को मिला. आज की ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में करीब 600 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली थी. निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद 11,000 से नीचे फिसल गया. आज के कारोबार में निफ्टी 10.943 तक नीचे चला गया था वहीं सेंसेक्स में भी 36,217 तक के निचले स्तर देखने को मिले थे. हफ्ते की शुरुआत भी बेहद कमजोर हुई है और शुक्रवार को भी बाजार में करीब 1000 अंकों की गिरावट से निवेशकों को लाखों करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था.

क्यों आई बाजार में गिरावट एनबीएफसी सेक्टर की भारी गिरावट का असर बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों के ऊपर पड़ा और इन्होंने बाजार को नीचे खींचने का काम किया. बाजार में चौतरफा बिकवाली के पीछे रुपये की गिरावट भी एक वजह रही और बाजार में कमजोरी का रुख छाया रहा. इसके अलावा ग्लोबल संकेतों से भी भारतीय बाजार को कोई सहारा नहीं मिला जिसकी वजह से आज बाजार में गिरावट हावी रही.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 536.58 अंक यानी 1.46 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 36,305 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 168.20 अंकों यानी 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 10,974.90 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार में आईटी और एनर्जी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में भारी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा 5.53 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई. फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 3.55 फीसदी टूटकर बंद हुए और ऑटो शेयरों में 3.72 फीसदी की बड़ी कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज की गिरावट का ये आलम रहा कि निफ्टी के 50 में से सिर्फ 9 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ और बाकी 41 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. रुपये की गिरावट के चलते आईटी शेयरों में बढ़त देखी गई जिसका फायदा टीसीएस को मिला और शेयर में 5 फीसदी की तेजी रही. कोल इंडिया 2.31 फीसदी और इंफोसिस 2.08 फीसदी ऊपर बंद हुआ.

निफ्टी के गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 7.26 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है और आयशर मोटर्स करीब 7 फीसदी टूटा है. एमएंडएम में 6.45 फीसदी और एचडीएफसी में 6.27 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. बजाज फाइनेंस 6 फीसदी फिसला और इंडसइंड बैंक में 4.62 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Stock Market: जंग के पूरे 80 दिन बाद ईरान ने खोला अपना शेयर बाजार, ग्लोबल मार्केट पर क्या होगा इसका असर?
जंग के पूरे 80 दिन बाद ईरान ने खोला अपना शेयर बाजार, ग्लोबल मार्केट पर क्या होगा इसका असर?
कितना कमाती हैं सेलिब्रिटीज का डिवोर्स कराने वाली वकील? 45 मिनट का है इतना चार्ज, खुद बताया
कितना कमाती हैं सेलिब्रिटीज का डिवोर्स कराने वाली वकील? 45 मिनट का है इतना चार्ज, खुद बताया
Mumbai Bread Prices Rise: मुंबई में ठेले पर अब महंगा मिलेगा बड़ा पाव, जानें एक प्लेट की कितनी बढ़ जाएगी कीमत?
मुंबई में ठेले पर अब महंगा मिलेगा बड़ा पाव, जानें एक प्लेट की कितनी बढ़ जाएगी कीमत?
Metro News: अब वर्ल्ड बैंक के भरोसे दौड़ेगी गुरुग्राम मेट्रो, दोगुना हुआ बजट, जानें कितने हजार करोड़ होंगे खर्च
अब वर्ल्ड बैंक के भरोसे दौड़ेगी गुरुग्राम मेट्रो, दोगुना हुआ बजट, जानें कितने हजार करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

जल्द होगी बड़ी जंग?
ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- जगह कम है तो क्या दिक्कत?
सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- जगह कम है तो क्या दिक्कत?
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
Karuppu BO Day 4 Worldwide: ‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, चार दिन में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, अब 150 करोड़ से है बच इंचभर दूर
‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, चार दिन में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, जानें- कलेक्शन
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
खेती में सिंचाई संयंत्र लगाने के लिए 70 से 75 फीसदी सब्सिडी देती है सरकार, कमाल की है 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना
खेती में सिंचाई संयंत्र लगाने के लिए 70 से 75 फीसदी सब्सिडी देती है सरकार, कमाल की है 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना
WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा यह फीचर, हर कोई नहीं देख पाएगा आपका स्टेटस
WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा यह फीचर, हर कोई नहीं देख पाएगा आपका स्टेटस
Embed widget