एक्सप्लोरर

गुजरात, हिमाचल में बीजेपी को बहुमत से बाजार खुशः निफ्टी 10,400 के पास, सेंसेक्स 33,600 के पार बंद

जैसे-जैसे बीजेपी बहुमत की जरूरी सीटों की संख्या के पास पहुंचती दिखी मार्केट में भी जोरदार रिकवरी दिखी. वहीं शेयर बाजार बंद होते-होते जबर्दस्त तेजी भी आ गई.

गुजरात या हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं और इनमें बीजेपी को बहुमत का जादुई आंकड़ा मिलने का असर शेयर बाजार पर भी पड़ा और आज घरेलू शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे. हालांकि शुरुआती रुझानों में बीजेपी के पिछड़ने के बाद शेयर मार्केट के खुलते ही सेसेंक्स में 650 अंको की गिरावट देखने को मिली थी पर जैसे-जैसे बीजेपी बहुमत की जरूरी सीटों की संख्या के पास पहुंचती दिखी मार्केट में भी जोरदार रिकवरी दिखी. वहीं शेयर बाजार बंद होते-होते जबर्दस्त तेजी भी आ गई. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 138.71 अंक यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 33,601.68 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 55.50 अंक यानी 0.54 फीसदी की बड़ी बढ़त के साथ 10,388 पर बंद होने में कामयाब रहा. बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव गुजरात चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी का पीछे होने का असर शेयर मार्केट में भी देखा गया और मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में 650 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि रुझानों में बीजेपी की मजबूत वापसी के बाद शेयर मार्केट संभला और गुजरात के रुझानों में बीजेपी के 100 सीट पार करने के बाद सेंसेक्स की स्थिति में सुधार दिखा. सेक्टोरियल इंडेक्स आज सिर्फ रियलटी इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा 2.35 फीसदी की उछाल पीएसयू बैंक में दिखी और मेटल शेयर 1.66 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. फार्मा शेयर 1.43 फीसदी ऊपर रहे और ऑटो शेयरों में भी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर चुनावी नतीजों का असर निफ्टी के शेयरों पर भी रहा और आज इसके 50 में से सिर्फ 14 शेयरों में ही गिरावट और 35 शेयरों में तेजी रही. ओएनजीसी का शेयर न्यूट्रल बंद हुआ है. चढ़ने वालों में वेदांता का शेयर 3.24 फीसदी, हिंडाल्को 3.23 फीसदी और एमएंडएम का शेयर 2.59 फीसदी चढ़े. वहीमं सिप्ला 2.58 फीसदी और सन फार्मा 2.11 फीसदी ऊपर बंद हुए. वहीं एसबीआई का शेयर 2.07 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 1.36 फीसदी, यस बैंक 1.30 फीसदी और एचसीएल टेक 1.25 फीसदी नीचे बंद हुए. यूपीएल 1.14 फीसदी और कोल इंडिया 1.13 फीसदी टूटकर बंद हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget