एक्सप्लोरर

दलाल स्ट्रीट हुई लालः सेंसेक्स में 300 पॉइंट की भारी गिरावट, निफ्टी 100 अंक टूटा

SBI के नतीजों में एनपीए में भारी बढ़त दिखने के चलते आज इस शेयर में भारी गिरावट देखी गई. इसी ने बैंक शेयरों को सबसे ज्यादा नीचे खींचा. पूरे हफ्ते स्टॉक मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और आज लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार गिरावट के लाल निशान में बंद हुआ.

नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई है और निफ्टी में भी 100 पॉइंट से ज्यादा फिसलकर कारोबार बंद हुआ है. आज की गिरावट के चलते बाजार एक महीने के निचले स्तर पर चला गया है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के नतीजों में एनपीए में भारी बढ़त दिखने के चलते आज इसके शेयर में भारी गिरावट देखी गई. इसी ने बैंक शेयरों को सबसे ज्यादा नीचे खींचा. पूरे हफ्ते स्टॉक मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और आज लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार गिरावट के लाल निशान में बंद हुआ.

1108201703_HC_Stock_Market_Intraday-600

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 317.74 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 31,213.59 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 109.45 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 9,710.80 पर जाकर बंद हुआ है.

1108201707_HC_Top_Losers-300

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान फार्मा शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए हैं. फार्मा शेयर भी बमुश्किल ही हरे निशान में आ सके. आज बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंकों में देखी गई. पीएसयू बैंक 4.85 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुए जिसने बाजार को नीचे खींचा है. वहीं मेटल शेयरों में भी 3.337 फीसदी की जबर्दस्त गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. ऑटो शेयरों में 1.40 फीसदी और मीडिया शेयरों में 1.29 फीसदी की जोरदार गिरावट रही है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 1.28 फीसदी और एनर्जी शेयरों में 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. रियलटी शेयरों में करीब 1 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले/बढ़ने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से सिर्फ 15 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं 34 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ. टाटा पावर का शेयर सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ है. आज निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरो में डॉ रेड्डीज लैब्स 3.68 फीसदी और अरबिंदो फार्मा 3.14 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ है. गेल 1.23 फीसदी और बीपीसीएल 0.62 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए है. यस बैंक 0.57 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. टाटा मोटर्स डीवीआर और इंफोसिस 0.54 फीसदी की उछाल पर बंद हुए है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को आज 6.62 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. वेदांता 6.51 फीसदी और एसबीआई 5.51 फीसदी नीचे बंद हुआ है. बॉश 4 फीसदी और बैंक ऑफ बडौदा 3.87 फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. जी का शेयर 2.69 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हो पाया है.

पूरे हफ्ते में कैसी रही बाजार की चाल अगर इस पूरे हफ्ते की बाजार की चाल देखें तो सेंसेक्स और बैंक निफ्टी 3.4 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए जबकि निफ्टी में 3.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

आर्थिक समीक्षा 2: 7.5 फीसदी की विकास दर मुश्किल, ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश Raymond कंपनी के मुखिया, अरबों के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया को बेटे ने बनाया मोहताज जेपी बिल्डर दिवालिया होने की कगार परः NCLT ने दिया 9 महीने का समय, 32 हजार फ्लैट फंसे अब बिना PUC सर्टिफिकेट के कार इंश्योरेंस रिन्यूएल नहींः सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget