एक्सप्लोरर

शेयर बाजार लगातार दूसरे हफ्ते धड़ाम: सप्ताह में 300 अंक टूटा सेंसेक्स, शुक्रवार को निवेशकों को भारी नुकसान

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 299.18 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 38,090.64 पर बंद हुआ.

नई दिल्लीः नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच लगातार दूसरे हफ्ते भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. डॉलर के खिलाफ लगातार गिरते रुपये और कच्चे तेल के दामों में तेजी ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 299.18 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 38,090.64 पर बंद हुआ. निफ्टी 73.90 अंकों या 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 11,515.20 पर बंद हुआ. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 154.89 अंकों या 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 16,349.97 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 226.02 अंकों या 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 16,670.93 पर बंद हुआ. सोमवार सोमवार को शेयर बाजार की निगेटिव शुरुआत देखी गई और तेज गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 467.65 अंकों या 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 37,922.17 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 151 अंकों या 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 11,438.10 पर बंद हुआ. मंगलवार मंगलवार को एक बार फिर शेयर बाजारों में भारी गिरावट हुई और सेंसेक्स 509.04 अंकों या 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 37,413.13 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 150.60 अंकों या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 11,287.50 पर बंद हुआ. बुधवार बुधवार को बाजार में तेजी आई और सेंसेक्स 304.83 अंकों या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 37,717.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 82.40 अंकों या 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 11,369.90 पर बंद हुआ. गुरुवार गुरुवार को गणेथ चर्तुथी के दिन शेयर बाजार बंद रहे. शुक्रवार को सेंसेक्स 372.68 अंकों या 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 38,090.64 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 145.30 अंकों या 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 11,515.20 पर बंद हुआ. बीते हफ्ते सेंसेक्स के प्रमुख तेजी वाले शेयर बीते हफ्ते सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एनटीपीसी (3.28 फीसदी), पॉवरग्रिड (1.97 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.04 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (0.78 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (0.75 फीसदी), ओएनजीसी (0.44 फीसदी), इंफोसिस (0.28 फीसदी) और एचडीएफसी (0.16 फीसदी). सेंसेक्स के गिरावट वाले प्रमुख शेयरों सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - हीरो मोटोकॉर्प (4.22 फीसदी), कोल इंडिया (2.96 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.36 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.06 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (1.88 फीसदी), भारती एयरटेल (1.83 फीसदी), बजाज ऑटो (1.57 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.98 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.39 फीसदी). इस हफ्ते आए महंगाई के आंकड़े आर्थिक मोर्चे पर, मासिक थोक मूल्य इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की दर अगस्त में 4.53 फीसदी (अनंतिम) रही, जबकि जुलाई में यह 5.09 फीसदी थी और साल 2017 के अगस्त में 3.24 फीसदी थी. ये आंकड़े शुक्रवार को जारी किए गए. वहीं, उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में गिरकर 3.69 फीसदी रही, जबकि जुलाई में यह 4.17 फीसदी थी. ग्रामीण क्षेत्रों में सीपीआई की दर अगस्त में 3.41 फीसदी, जबकि शहरी क्षेत्रों में 3.99 फीसदी रही. आयात-निर्यात/व्यापार घाटा देश का कुल निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़कर 27.84 अरब डॉलर रहा, जबकि साल 2017 के अगस्त में यह 23.36 अरब डॉलर था. व्यापार घाटा अगस्त में बढ़कर 17.39 अरब डॉलर रहा, जबकि 2017 के अगस्त में यह 12.72 अरब डॉलर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget