एक्सप्लोरर

Stock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटकर 57400 के नीचे, निफ्टी भी 16900 तक टूटा

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की चाल आज गिरावट के दायरे में ही नजर आ रही है और इसके साथ ही आईटी शेयरों की तेज बिकवाली इसको और नीचे ले जा रही है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की चाल आज बेहद सुस्त नजर आ रही है और इसके शुरुआत में ही सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा टूट गया है. निफ्टी में भी बाजार खुलते ही 17000 के नीचे ही कारोबार देखा जा रहा है. बैंक निफ्टी 39300 के लेवल के नीचे आ गया है. आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से शेयर बाजार टूट रहा है.

सुबह 10:40 बजे बाजार की चाल

सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स में इस समय 629.18 अंक या 1.08 फीसदी की गिरावट के बाद 57,360.72 पर कारोबार देखा जा रहा है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी भी 189.95 अंक या 1.11 फीसदी की  गिरावट के साथ 16,910.10 पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं.

कैसे खुला आज बाजार

आज की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 216.38 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 57773 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 33.45 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 17066 के लेवल पर है.

क्या है सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

आज के दिन शेयर बाजार की हालत खस्ता दिख रही है और सेंसेक्स के 30 में से केवल 2 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 28 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.  निफ्टी की बात करें तो 50 में से केवल 5 शेयर तेजी के हरे निशान में हैं और 45 शेयरों में गिरावट की लालिमा हावी है.

सेंसेक्स के कौन से शेयर हैं तेजी पर

आज सेंसेक्स के केवल 2 शेयरों में तेजी है जिनके नाम हिंदुस्तान यूनीलीवर और टाइटन हैं. गिरने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, नेस्ले, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, मारुति, एचसीएल टेक और पावरग्रिड सबसे ज्यादा टूटे हैं.

निफ्टी के सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल

निफ्टी के सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में नजर आ रहे हैं और सबसे ज्यादा 2.01 फीसदी मेटल शेयर टूटे हैं. 1.84 फीसदी की गिरावट पीएसयू बैंकों में देखी जा रही है. इसके अलावा आईटी शेयर भी बाजार की गिरावट को लीड कर रहे हैं और ये 1.8 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है.

प्री- ओपन में कैसा रहा बाजार

प्री-ओपन में भी आज बाजार गिरावट के साथ ही कारोबार करता दिखाई दे रहा था. एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है और ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार को कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है.

ये भी पढ़ें

Credit Suisse Crisis: क्रेडिट सुइस को UBS ने खरीदा, 3.25 अरब डॉलर में पूरा हुआ सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget