एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 59250 के पास, निफ्टी 17568 पर ओपन

Stock Market Opening Today 19 October 2022: आज के कारोबार में बीएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 59,196 पर हुई और एनएसई का निफ्टी 17,568.15 पर खुलने पर कामयाब रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार को कल अमेरिकी बाजार की तेजी से सपोर्ट मिला है और आज एशियाई बाजारों की तेजी से भी सहारा मिल रहा है. बाजार खुलने से पहले प्री-ओपनिंग में ही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल अच्छी देखी जा रही थी और ये ऊपरी लेवल पर कारोबार कर रहे थे.

शुरुआती मिनटों में बाजार का हाल
शुरुआती मिनटों में बाजार का हाल देखें तो सेंसेक्स 288.61 अंक यानी 0.49 फीसदी की उछाल के साथ 59,249.21 पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 
59.85 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 17,546.80 पर कारोबार कर रहा है.

किन स्तरों पर खुला बाजार
आज के कारोबार में बीएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 59,196 पर हुई और एनएसई का निफ्टी 17,568.15 पर खुलने पर कामयाब रहा है.

शेयर इंडिया के वीपी, हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह ने अनुमान दिया था कि आज शेयर बाजार की शुरुआत 17450-17500 के बीच हो सकती है और आज दिन के लिए बाजार की ट्रेडिंग रेंज 17300-17600 के बीच रह सकती है. आज बाजार के लिए नजरिया ऊपरी स्तरों का ही है और और पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर में मजबूती देखी जाएगी. फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी के साथ स्मॉलकैप शेयरों मे आज कमजोरी देखी जा सकती है. 

बाजार के लिए ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी

खरीदारी के लिएः 17500 के ऊपर जाने पर खरीदें, टार्गेट 17580 स्टॉपलॉस 17450

बिकवाली के लिएः 17300 के नीचे जाने पर बेचें, टार्गेट 17220 स्टॉपलॉस 17350

सपोर्ट       1 -17435
सपोर्ट      2- 17390
रेसिस्टेंस   1- 17530
रेसिस्टेंस   2 -17600

बैंक निफ्टी के आज का नजरिया
डॉ रवि सिंह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए आज का नजरिया ऊपरी दायरे का ही है और इसके दिन के कारोबार में 40200-40700 के लेवल पर कारोबार करने की उम्मीद है. आज बैंक निफ्टी में तेजी के सौदे किए जा सकते हैं.

बैंक निफ्टी के लिए ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी

खरीदारी के लिएः 40400 के ऊपर जाने पर खरीदें, टार्गेट 40600 स्टॉपलॉस 40300

बिकवाली के लिएः 40200 के नीचे जाने पर बेचें, टार्गेट 40000 स्टॉपलॉस 40300

सपोर्ट      1- 40160
सपोर्ट       2- 40000
रेसिस्टेंस   1- 40460
रेसिस्टेंस   2- 40600

आज के चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के आज 30 में से 20 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार हो रहा है. इनमें एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के साथ एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, मारुति, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एमएंडएम के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है.

आज के गिरने वाले शेयर
सेंसेक्स के आज 30 में से 10 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. इनमें आईटीसी, विप्रो, टीसीएस, एचयूएल, नेस्ले इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, इंफोसिस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें

Trains for Diwali & Chhath: दीवाली और छठ पर 211 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, आपको होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget