एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 73,100 के पार, निफ्टी निकला 22,200 के ऊपर

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की चाल आज तेज है और मिडकैप, बैंकिंग शेयरों की हल्की तेजी के चलते शेयर बाजार सपोर्ट मिलने से हरे निशान पर है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की आज गैपअप ओपनिंग यानी बढ़त के साथ शुरुआत हुई है. कल राम नवमी के अवसर पर शेयर बाजार बंद था और एक दिन के अवकाश के बाद बाजार में तेजी के साथ कारोबार की ओपनिंग हुई है. आईटी शेयर खुले तो 0.88 फीसदी की बढ़त पर थे लेकिन ओपनिंग मिनटों में ही गिरावट के लाल दायरे में फिसल गए थे. मिडकैप इंडेक्स तेजी पर है और बैंकिंग शेयरों में भी मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिला है.

किन स्तरों पर खुला बाजार

बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 239.42 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 73,183 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 64.45 अंक या 0.29 फीसदी की तेजी 22,212 के लेवल पर ओपन हुआ है. 

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 8 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में पावरग्रिड, एमएंडएम, इंफोसिस, टीसीएस, एलएंडटी, विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं और गिरने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, नेस्ले, एनपीसी, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर देखे जा रहे हैं.

निफ्टी के शेयरों की तस्वीर

निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 14 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड, हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखी जा रही है. गिरने वाले शेयरों में एचसीएल टेल अपोलो हॉस्पिटल, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और नेस्ले के नाम शामिल हैं.

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 396.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. इसमें 3212 शेयरों पर ट्रेड देखा जा रहा है और 2316 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. 802 शेयर गिरावट के मोड में कारोबार कर रहे हैं और 94 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं. 119 शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर हैं और 4 शेयर इस अवधि के निचले स्तर पर आए हैं. 162 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है और 40 शेयर लोअर सर्किट के साथ बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें

Google Layoffs: गूगल ने फिर से की कई कर्मचारियों की छंटनी, भारत में कामकाज पर होगा ये असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget