एक्सप्लोरर

Azim Premji: मिलिए अजीम प्रेमजी के बेटे रिशद से, जानिए क्यों ले रहे आधी सैलरी 

Rishad Premji: अजीम प्रेमजी को भारत का सबसे उदार व्यक्ति भी माना जाता है. उनके बेटे रिशद प्रेमजी भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए परोपकार से जुड़े फैसले लेते रहते हैं.

Rishad Premji: अजीम प्रेमजी भारतीय कारोबार जगत की वो शख्सियत हैं, जिन्हें पहचान की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने विप्रो को एफएमसीजी कंपनी के तमगे से उठाकर देश की दिग्गज आईटी कंपनी बना दिया. अजीम प्रेमजी ने मात्र 21 वर्ष की उम्र में विप्रो की कमान संभाली थी और उसे 2.70 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बना दिया. इसके बाद वह रिटायर होकर दानार्थ कामों में लग गए. समाज सेवा के कार्यों में भी उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली. उन्होंने कंपनी की कमान अपने बेटे रिशद प्रेमजी के हाथों में सौंप दी थी. विप्रो चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सिर्फ 8 करोड़ रुपये ही सैलरी के तौर पर लिए. यह उनकी आधी सैलरी है. उन्होंने ऐसा विप्रो आईटी सर्विसेज की कमाई में आई कमी के चलते लिया.

भारत के सबसे उदार व्यक्ति हैं अजीम प्रेमजी

अजीम प्रेमजी (Azim Premji) को भारत के सबसे उदार व्यक्ति होने का दर्जा हासिल है. उन्हें अपने विजन और दानार्थ कार्यों के लिए पहचाना जाता है. वह रिटायर होने से पहले लगभग दो दशक तक देश के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल रहे थे. एडेलगिव हुरून फिलांथ्रोपी लिस्ट 2023 (Hurun India) के अनुसार, पिछले साल ही अजीम प्रेमजी और उनके परिवार ने लगभग 1774 करोड़ रुपये दान किए थे. उनके बेटे रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) में भी अपने पिता की तरह ही गुण हैं. उन्होंने जब कंपनी को संकट में देखा तो खुद ही अपनी सैलरी आधी कर ली. 

रिशद प्रेमजी ने 2007 में संभाली थी विप्रो की कमान 

अजीम प्रेमजी ने विप्रो का 53 साल तक नेतृत्व करने के बाद उसे अपने बेटे रिशद प्रेमजी को सौंपा था. रिशद प्रेमजी ने साल 2007 में विप्रो ज्वॉइन की थी. साल 2019 में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने से पहले उन्होंने कई पदों पर काम किया. वेसलियन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था. रिशद नैसकॉम के चेयरमैन भी रहे हैं. अब वह ग्लोबल कंपनी विप्रो को संभाल रहे हैं, जिसमें फिलहाल लगभग 2.50 लाख लोग काम करते हैं.

कंपनी के खराब प्रदर्शन पर आधी कर ली सैलरी 

रिशद प्रेमजी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहते हैं. उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सिर्फ 8 करोड़ रुपये (951,353 डॉलर) ही वेतन ली थी. विप्रो आईटी सर्विसेज बिजनेस के नकारात्मक प्रदर्शन के चलते उन्होंने आधी वेतन लेने का फैसला खुद ही लिया था. कोविड-19 के दौरान भी रिशद ने अपनी वेतन में 31 फीसदी कटौती की थी. रिशद प्रेमजी विप्रो इंटरप्राइजेज, विप्रो जीई और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बोर्ड में भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें 

Tata Sons: टीसीएस के शेयर बेचेगी टाटा संस, 9300 करोड़ रुपये की होगी बिग डील  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget