एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स फ्लैट ओपनिंग के बाद नीचे फिसला, निफ्टी 18300 पर ओपन

Stock Market Opening: शेयर बाजार की चाल आज सुस्त है और ओपनिंग के समय तो इसमें पूरी तरह सपाट लेवल देखे जा रहे थे. ओपनिंग के समय सेंसेक्स सपाट खुलकर तुरंत लाल निशान में फिसल गया और निफ्टी 18300 पर खुला.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट स्तरों पर हुई है और सेंसेक्स में कोई चेंज नहीं है. निफ्टी मामूली तेजी के साथ 18300 के लेवल पर ओपन हुआ है. बैंक निफ्टी खुलते ही लाल निशान में फिसला और 52 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. 

कैसा खुला आज बाजार

बीएसई का सेंसेक्स आज 0.15 अंक की सपाट चाल के साथ 61,932.32 पर खुला है और कल इसमें 61,932.47 के लेवल पर क्लोजिंग मिली थी. इस तरह बाजार पूरा सपाट ओपनिंग दिखा रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 13.95 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,300.45 पर जाकर खुला है.

बाजार खुलने के आधे घंटे बाद शेयर बाजार में ऐसा रहा हाल

बाजार खुलने के आधे घंटे बाद सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. ये 121.79 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 61,810.68 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की तस्वीर

सेंसेक्स के 30 में से केवल 11 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 19 शेयरों में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं निफ्टी के 50 शेयरों की बात करें तो 17 शेयरों में आज तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार हो रहा है. इसके अलावा 33 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट के लाल दायरे में ट्रेड कर रहे हैं.

सेंसेक्स के कौन से शेयर चढ़े

भारती एयरटेल के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है और इंडसइंड बैंक 0.70 फीसदी ऊपर है. एलएंडटी और आईटीसी में 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. अल्ट्राटेक सीमेंट 0.48 फीसदी ऊपर है. एसबीआई 0.38 फीसदी और टाटा मोटर्स 0.18 फीसदी चढ़े हैं. नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम के शेयर में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

सेंसेक्स के किन शेयरों में है गिरावट

आज आईटी शेयरों में ज्यादातर गिरावट देखी जा रही है. बाजार के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर हैं. इनमें 0.79-0.61 फीसदी के बीच में गिरावट देखी जा रही है. एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी के शेयरों सहित कई और स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की जा रही है.

प्री-ओपनिंग में कैसी रही शेयर बाजार की चाल

आज स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार लगभग सपाट लेवल पर दिखाई दे रहा था. इस ट्रेड में बीएसई का सेंसेक्स 5.86 अंक की गिरावट के साथ 61926.61 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी ग्रीन जोन में था और 17.75 अंक या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 18304.25 के लेवल पर था.

ये भी पढ़ें

SGX Nifty का नाम बदलकर होगा Gift Nifty, कब से होगा बदलाव और निवेशकों को कैसे मिलेगा फायदा-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget