एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 54,400 के नीचे, Nifty ने तोड़ा 16300 का स्तर

Stock Market Opening: आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 450 अंकों की गिरावट के साथ खुला और निफ्टी 158 अंक की गिरावट के साथ खुलकर 16400 के नीचे फिसल गया है.

Stock Market: शेयर बाजार के लिए आज भी ग्लोबल संकेत कमजोर हैं और घरेलू शेयर बाजार की गिरावट के साथ ही शुरुआत हुई है. आज एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं. शंघाई, हैंगसेंग सभी जोरदार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. आज आईटी शेयरों में जबरदस्त गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है.

कैसे खुला बाजार
आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 450 अंकों की गिरावट के साथ खुला है. कल सेंसेक्स 55102 पर बंद हुआ था और आज 449 अंकों की गिरावट के साथ 54653 के स्तर पर खुला है. निफ्टी में आज प्री-ओपनिंग के लेवल पर ही ट्रेडिंग की शुरुआत हुई और 158 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 16339 के लेवल पर खुला है. इस तरह निफ्टी आज 16400 के अहम लेवल के भी नीचे फिसल गया है. 

बाजार खुलने के 25 मिनट बाद बढ़ी गिरावट
आज बाजार खुलने के 25 मिनट बाद बाजार की गिरावट बढ़ गई है. सेंसेक्स 706 अंक गिरकर या 1.28 फीसदी की गिरावट के बाद 54,396 पर आ गया है. निफ्टी में 211 अंकों की गिरावट के बाद 16,286 पर ट्रेड कर रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें
आज बैंकिंग शेयरों में तेजी आने के आसार हैं पर इस समय बैंक शेयर गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं. आज मेटल को छोड़कर बाकी सारे सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सिर्फ मेटल सेक्टर 0.67 फीसदी ऊपर है. बाकी सबसे ज्यादा 2.15 फीसदी की गिरावट ऑटो शेयरों में है. आईटी शेयर 1.38 फीसदी टूटे हैं. बैंक में 1.20 फीसदी की गिरावट है. 

गिरने वाले शेयरों के नाम
आज निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और सिर्फ 5 शेयर तेजी के साथ हैं. 1 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है. आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 5.5 फीसदी टूटा है. हीरो मोटोकॉर्प में 3.19 फीसदी की गिरावट है. मारुति 2.82 फीसदी, आयशर मोटर्स 2.34 फीसदी और एक्सिस बैंक 2.25 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. 

बाजार के चढ़ने वाले शेयर
हिंडाल्को 1.8 फीसदी, टाटा स्टील 0.91 फीसदी और एनटीपीसी 0.87 फीसदी ऊपर हैं. बाकी चढ़ने वाले शेयरों में 0.37 फीसदी और कोल इंडिया 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

प्री-ओपनिंग में बाजार
आज बाजार के खुलने से पहले प्री-ओपनिंग में स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 0.95 फीसदी की गिरावट या 525 अंक टूटकर 54,577 पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी देखें तो 158 अंकों की गिरावट के साथ ये 16339 पर कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें

आप पर कितना हो रहा है महंगाई का असर? RBI ने मॉनिटरी पॉलिसी पर राय जानने के लिए शुरू किया सर्वे 

इस राज्य के लोगों को तोहफा, सरकार ने 50 हजार रुपये देने का किया एलान, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
Embed widget