एक्सप्लोरर

आप पर कितना हो रहा है महंगाई का असर? RBI ने मॉनिटरी पॉलिसी पर राय जानने के लिए शुरू किया सर्वे 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मौद्रिक नीति पर राय जानने के लिए घरेलू सर्वेक्षण शुरू कर दिया है जिसके तहत ये पता लगाया जाएगा कि आरबीआई के नीतिगत फैसलों का आम जनता पर क्या असर आ रहा है.

RBI Survey: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को मुद्रास्फीति के अनुमानों और उपभोक्ता विश्वास का आकलन करने के लिए घरेलू सर्वेक्षण के अगले दौर की शुरुआत की. आरबीआई द्वारा नियमित रूप से किए गए सर्वेक्षणों से मिले आंकड़े, उसकी मौद्रिक नीति के लिए उपयोगी जानकारी मुहैया कराते हैं.

IESH Survey क्या है
आरबीआई ने घरेलू मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण (आईईएसएच) के मार्च 2022 के दौर के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि सर्वेक्षण का उद्देश्य 18 शहरों के लगभग 6,000 घरों में व्यक्तिगत खपत के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई के व्यक्तिगत असर का आकलन करना है. इन शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं.

खर्च पर प्रतिक्रिया भी बताएगा सर्वे
आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘सर्वेक्षण के तहत आने वाले तीन महीनों के साथ ही अगले वर्ष के दौरान कीमतों में बदलाव (सामान्य कीमतों के साथ ही विशिष्ट उत्पाद समूहों की कीमतों) पर परिवारों से गुणात्मक प्रतिक्रिया ली जाएगी.’’ केंद्रीय बैंक ने एक अन्य विज्ञप्ति में कहा कि उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस) के मार्च 2022 दौर का उद्देश्य सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, मूल्य स्तर, परिवारों की आय और खर्च पर प्रतिक्रिया हासिल करना है.

13 शहरों में होगा सर्वे
यह सर्वेक्षण भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम सहित 13 शहरों में नियमित रूप से किया जाता है. आरबीआई ने मौद्रिक नीति के लिए राय जानने के लिए जो सर्वेक्षण शुरू किया है उसके आधार पर महंगाई का आम लोगों पर कितना असर आ रहा है, इसका आकलन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

इस राज्य के लोगों को तोहफा, सरकार ने 50 हजार रुपये देने का किया एलान, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

IRCTC News: अब रेलवे टिकट काउंटर पर खुले पैसे का झंझट नहीं, पेटीएम से भुगतान कर खरीदें जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती हुई प्याज, सरकार ने उतारे 467 ट्रक्स और 8 ट्रेन, कितने में मिल रही 1 किलो?
सस्ती हुई प्याज, सरकार ने उतारे 467 ट्रक्स और 8 ट्रेन, कितने में मिल रही 1 किलो?
चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget