एक्सप्लोरर

लंबी छुट्टियों के बाद तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, इन 10 शेयरों में दिख रही ज्यादा हलचल

Share Market Today: बीते हफ्ते शेयर बाजार की रैली आज भी जारी रही. कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी सेगमेंट में कारोबार अच्छा हो रहा है.

Share Market Today: आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक की बढ़त के साथ 78,903.09 पर खुला और कुछ ही देर में 600 अंक से ज्यादा चढ़ गया. वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.80 अंक या 0.54 परसेंट की बढ़त के साथ 23,981.45 के स्तर पर कारोबार करना शुरू किया. शुरुआती कारोबार के दौरान बैंकिंग और आईटी स्टॉक में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. 

निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में तेजी

HDFC बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया और बैंक के शेयर आज भागते नजर आए. SBI, Tech Mahindra और Infosys के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. 17 अप्रैल को पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,508.91 अंक या 1.96 परसेंट उछलकर 78,553.20 के लेवल पर बंद हुआ था और एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी 414.45 अंक चढ़कर 23,851.65 पर बंद हुआ.

आज सेंसेक्स पिछले बंद के मुकाबले  78,903.09 पर खुला और कुछ ही देर में 633 अंकों की तेजी के साथ  79,200 के लेवल के पार पहुंच गया. निफ्टी भी 23,981.45 के मुकाबले सरपट भागते हुए 24,004 के स्तर पर पहुंच गया. बीते सप्ताह के तीन कारोबारी दिनों में सेंसेक्स ने  3,395.94 अंक या 4.51 परसेंट की बढ़त हासिल की और निफ्टी भी 1023.10 या 4.48 परसेंट की तेजी दर्ज की. 

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

बीते हफ्ते इक्विटी मार्केट में आई तेजी के चलते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 3,84,004.73 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. टॉप परफॉर्म करने वाली कंपनियों में HDFC बैंक और भारती एयरटेल शामिल रहीं. HDFC बैंक का वैल्यूएशन 76,483.95 करोड़ रुपये बढ़कर 14,58,934.32 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारती एयरटेल का मार्केट वैल्यू 75,210.77 करोड़ रुपये बढ़ा है. इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक जैसे कई और भी नाम शामिल हैं. 

आज इन शेयरों में आई तेजी

आज शुरुआती कारोबार के दौरान जिन लार्जकैप शेयरों में तेजी आई उनमें टेक महिंद्रा शामिल है, जिसके शेयर में 3.54 परसेंट की वृद्धि हुई. इसके अलावा 2.80 परसेंट के साथ इंफोसिस, 2.54 परसेंट के साथ एक्सिस बैंक के शेयर, 2.20 परसेंट के साथ एचडीएफसी बैंक, 2.10 परसेंट के साथ एसबीआई बैंक और 1.90 परसेंट की बढ़त के साथ इंडसइंड बैंक शामिल रहे.

वहीं, अगर मिडकैप कंपनियों की बात करें तो  Yes Bank (4.37 परसेंट), Suzlon (3.29 परसेंट), AU Bank (3.10 परसेंट) और Paytm Share (2.60 परसेंट) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. लार्जकैप और मिडकैप की ही तरह स्मॉलकैप शेयर की भी अच्छी खरीदारी देखी जा रही है. Deccan Gold Mines के शेयर ने 15.47 परसेंट की छलांग लगाई है. Just Dial के शेयर भी 7.50 परसेंट की तेजी के साथ अच्छा कारोबार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.84 करोड़ रुपये बढ़ा, इस बैंक को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget