एक्सप्लोरर

शेयर बाजार को फिर लगा झटका, सेंसेक्स ने लगाया 463 अंक का गोता, निफ्टी 11,000 अंक से नीचे फिसला

शेयर मार्केट में पिछले कुछ वक्त से जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. आज भी बाजार ने फिर से गोता खाया है. गुरुवार को सेंसेक्स 463 अंक लुढ़क गया. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11,000 अंक से नीचे बंद हुआ.

मुंबई: धातु, बैंक और टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 463 अंक लुढ़क गया. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11,000 अंक से नीचे बंद हुआ. कारोबारियों के अनुसार कमजोर आर्थिक आंकड़े, विदेशी पूंजी निकासी जारी रहने और कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम से बाजार धारणा प्रभावित हुई.

कमजोर शुरुआत के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कारोबार समाप्ति से पहले एक समय 750 अंक से अधिक टूट गया था. अंत में यह 462.80 अंक यानि 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 37,018.32 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 138 अंक यानि 1.24 फीसदी टूटकर 10,980 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में वेदांता को सर्वाधिक 5.55 फीसदी का नुकसान हुआ. उसके बाद क्रमश: टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, येस बैंक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस का स्थान रहा. इनमें 4.50 फीसदी तक की गिरावट रही. वहीं दूसरी तरफ मारुति, पावर ग्रिड, रिलायंस, बजाज आटो, हीरो मोटो कार्प, एचयूएल और एनटीपीसी लाभ में रहे. इनमें 1.86 फीसदी की तेजी आयी.

जून तिमाही में 4.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सरकार का राजकोषीय घाटा

बुधवार को बाजार बंद होने के बाद जारी आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून माह में घटकर 0.2 फीसदी रहने का आंकड़ा सामने आने से निवेशक धारणा प्रभावित हुई. मुख्य रूप से तेल एवं गैस और सीमेंट उदत्पादन में गिरावट से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर कमजोर रही. इसके अलावा सरकार का राजकोषीय घाटा जून तिमाही में 4.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2019-20 के बजटीय अनुमान का 61.4 फीसदी है.

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ो के अनुसार विदेशी निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,497.07 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा.

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आजम खान को बताया 'राष्ट्रीय खलनायक', देखिए क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget