एक्सप्लोरर

बजट के अगले दिन शेयर बाजार में हल्की गिरावट

नई दिल्लीः कल देश के बजट के बाद जहां भारतीय शेयर बाजार ने शानदार तेजी दिखाई थी वहीं आज देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर का इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 26.19 अंकों की बढ़त के साथ 28167 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 8.35 अंकों की बढ़त के साथ 8724 पर खुला था.

कल हालांकि बजट के बाद शेयर बाजार में शानदार उछाल देखा गया था और सेंसेक्स में 385 अंकों तक का उछाल आया था. वहीं कारोबार खत्म होते होते सेंसेक्स करीब 450 अंकों से भी ज्यादा की तूफानी तेजी दिखाकर बंद होने में कामयाब रहा. लेकिन आज कमजोर ग्लोबल संकेतों और एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है. दरअ सल अमेरिका की नीतिगत अनिश्चितता का असर एशिया के ज्यादातर बाजारों पर निगेटिव असर डाल रहा है और इसी वजह से आज भारतीय बाजार भी कल शानदार तेजी के बावजूद आज लाल निशान में है.

सुबह 10:40 बजे फिलहाल बीएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 8.01 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 28,133 पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 11.60 अंक यानी 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 8,704 पर कारोबार कर रहा है.

सेक्टरवार प्रदर्शन बाजार की कमजोरी के पीछे ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, मेटल और रियलटी शेयरों का हाथ है और ये लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. इन सेक्टर्स में 0.05 फीसदी से लेकर करीब 1 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है. वहीं चढ़ने वाले सेक्टर्स में एफएमसीजी 1.05 फीसदी और फार्मा 1.06 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. एनर्जी शेयरों में करीब 0.5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर बाजार में इस समय निफ्टी के 50 शेयरो में से 23 शेयर तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और बाकी 27 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 3.4 फसीदी का उछाल आइडिया सेल्युलर के शेयर में देखा जा रहा है और एनटीपीसी का शेयर 2.4 फीसदी ऊपर है. आईटीसी, भारती एयरटेल में 2-2 फीसदी का उछाल है और एक्सिस बैंक भी करीब 2 फीसदी ही ऊपर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरो में हिंडाल्को 2.24 फीसदी और टाटा मोटर्स 2.13 फीसदी नीचे है. एमएंडएम 1.96 फीसदी और बॉश का शेयर 1.72 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है. जी का शेयर 1.55 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. इन सभी शेयरों की गिरावट के चलते बाजार में कमजोरी जारी है और कल की तेजी के बावजूद आज बाजार लाल निशाना में कारोबार कर रहा है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget