एक्सप्लोरर

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ हुआ बंद, 247 अंक लुढ़का सेंसेक्स, दबाव में IT शेयर

Stock Market: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज रुपया 19 पैसे टूटकर 85.99 पर आ गया. इससे पहले शुक्रवार को 85.80 कारोबार करते हुए रुपया 85.80 पर जाकर बंद हुआ था.

Stock Market Today: शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ सोमवार 14 जुलाई 2025 को बंद हुआ. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 247 अंक नीचे लुढ़क कर 82,253 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 0.27 प्रतिशत गिरकर 25,082 पर आ गया. 9 जुलाई से अब तक की चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स करीब 1,460 प्वाइंट यानी 1.75% और निफ्टी 440 प्वाइंट यानी 1.73% नीचे आ चुका है. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स में सबसे अधिक 1.58% की गिरावट देखी गई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे.

गिरावट के साथ बंद बाजार

दूसरी ओर लाभ में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी शामिल है. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,104.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

समाचार एजेंसी पीटीआई की मुताबिक, हालांकि, मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप में 0.71 प्रतिशत और छोटी कंपनियों से जुड़े स्मॉलकैप सूचकांक में 1.04 प्रतिशत की तेजी देखी गई. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च चीफ विनोद नायर कगा कहना है कि घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा. इसकी बड़ी वजह टैरिफ को लेकर चिंता और कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम की हल्की शुरुआत है. ऐसे में निवेशक तीन साल के ऊंचे मूल्यांकन के बीच कारोबार को लेकर अधिक सतर्क रुख दिखा रहे हैं.

डॉलर के मुकाबले कमजोर पड़ा रुपया

नायर का कहना है कि हेल्थ सर्विसेज, रियल्टी के साथ ही उपभोक्ता और सोच-विचार कर किये जाने वाले खर्च से जुड़े क्षेत्रों में तेजी के साथ शेयर-आधारित कार्यवाही जारी है. हालांकि वित्त वर्ष 2025-26 में आमदनी में गिरावट के जोखिम के कारण सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है.

इधर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज रुपया 19 पैसे टूटकर 85.99 पर आ गया. इससे पहले शुक्रवार को 85.80 कारोबार करते हुए रुपया 85.80 पर जाकर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान एटरनल के शेयर में 3 प्रतिशत की उछाल देखा गया. 

ये भी पढ़ें: ओला इलेक्ट्रिक का जून तिमाही में 23% बढ़ा घाटा, नतीजे के बाद टूट पड़े निवेशक, 16% उछले शेयर, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget