एक्सप्लोरर

स्टॉक मार्केट में छाई सुस्तीः सेंसेक्स 50 अंक नीचे 31,904 पर बंद

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 50.95 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 31,904.40 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः कल से बाजार में देखी जा रही सुस्ती आज भी जारी है और आज भी स्टॉक मार्केट गिरावट के लाल निशान में ही बंद हुआ है. आज अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में तेजी नहीं देखी गई. हालांकि बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तरों पर भी गए थे. यूरोपीय बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते कारोबार बंद होते-होते शेयर बाजार की चाल सुस्त पड़ गई.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 50.95 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 31,904.40 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं आज एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 26.30 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 9873.30 पर जाकर बंद हुआ है. आज के कारोबार के दौरान मिडकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई और मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ. हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी की मामूली तेजी के साथ बंद हुए हैं.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान बैंक, निफ्टी, निजी बैंक, फाइनेंशियल सेक्टर रियलटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. 21 सरकारी बैंकों के मर्जर की खबरें आने के बाद आज पीएसयू बैंकों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ. पीएसयू बैंक सेक्टर 1.16 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुआ है. मेटल-फार्मा सेक्टर में 0.92 फीसदी, आईटी शेयरों में 0.88 फीसदी और फाइनेंशियल शेयरों में 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 12 शेयरों में ही तेजी के हरे निशान में बंद मिला है. बाकी 38 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 3.64 फीसदी, ओएनजीसी 1.53 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.16 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 0.80 फीसदी और एमएंडएम में 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद मिला है. वहीं गिरने वाले शेयरों में आज अरबिंदो फार्मा 1.91 फीसदी, एनटीपीसी 1.67 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट और वेदांता लिमिटेड 1.66-1.66 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं. बॉश का शेयर 0.54 फीसदी और कोटक बैंक 0.52 फीसदी की कमजोरी दिखाकर बंद हो पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget