एक्सप्लोरर

बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 917 अंक ऊपर 40,789 पर, निफ्टी 2.33 फीसदी की तेजी पर बंद

शेयर बाजार में बजट के दिन आई गिरावट पूरी तरह रिकवर हो चुकी है. आज सेंसेक्स में 917 अंक तो निफ्टी में 273 अंकों की उछाल के साथ बंद मिला है.

नई दिल्लीः बजट के दो दिन बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी के जरिए बजट के दिन में आई गिरावट को पूरी तरह रिकवर कर लिया गया है. आज शेयर बाजार में 2.3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया है और सेंसेक्स में तो 900 अंकों से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. बाजार में तेजी के पीछे ब्रेंट क्रूड में आई गिरावट को बड़ी वजह बताया जा रहा है. आज इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जो कि एक साल का निचला स्तर है.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 917.07 अंक यानी 2.30 फीसदी की शानदार उछाल के बाद 40,789.38 पर जाकर बंद हुआ है और इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 273.15 अंक यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,981.05 फीसदी पर जाकर बंद हुआ है.

बाजार के अन्य घटक आज निफ्टी मिडकैप 50 में भी 1.44 फीसदी की शानदार तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और इसके साथ ही बैंक निफ्टी में भी 2.21 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के सेक्टरवार कारोबार को देखें तो सबसे ज्यादा 3.32 फीसदी की तेजी मेटल शेयरों में देखी गई और रियलटी शेयर 2.77 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं. फाइनेंशियल सेक्टर में 2.87 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेडिंग खत्म हुई है और इसके साथ आईटी शेयरों में 1.81 फीसदी तो ऑटो शेयरों में 1.41 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो टाइटन में 7.27 फीसदी और आईओसी में 5.55 फीसदी की उछाल दर्ज की गई. इसके साथ ही बजाज फिनसर्व 5.08 फीसदी और भारती इंफ्राटेल 4.84 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए. वहीं बीपीसीएल में 4.27 फीसदी की बढ़त रही.

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ज़ी का शेयर 5.36 फीसदी, बजाज ऑटो 3.94 फीसदी, यस बैंक 2.78 फीसदी और आयशर मोटर्स 1.81 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए. वहीं एफएमसीजी दिग्गज एचयूएल 1.23 फीसदी की कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget