एक्सप्लोरर

बाजार सपाट बंद: सेंसेक्स 26.87 अंक गिरकर 31,600 के नीचे बंद

कल अमेरिकी बाजारों की गिरावट और आज एशियाई-यूरोपियन बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय बाजार पर भी दबाव देखा गया. बाजार की शुरुआत भी सपाट ही हुई थी और दिनभर सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के साथ ही कारोबार करते दिखे.

नई दिल्लीः आज भारतीय स्टॉक मार्केट में सपाट कारोबार के साथ बंद मिला है. कारोबार की रफ्तार शुरुआत से ही धीमी रही और दिन भर की ट्रेडिंग में भी खरीदारों ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया.

क्यों आई बाजार में गिरावट कल अमेरिकी बाजारों की गिरावट और आज एशियाई-यूरोपियन बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय बाजार पर भी दबाव देखा गया. बाजार की शुरुआत भी सपाट ही हुई थी और दिनभर सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के साथ ही कारोबार करते दिखे.

कैसी रही बाजार की चाल आज बाजार बंद होते समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 26.87 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 31,599 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1.10 अंक यानी एकदम सपाट रहकर 9,871 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार में एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, इंफ्रा, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा 0.43 फीसदी की गिरावट एफएमसीजी शेयरों में दर्ज की गई और मीडिया शेयर 0.34 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं. आज अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेक्टर्स में रियलटी सेक्टर 2.7 फीसदी और मेटल शेयर 2.4 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में तेजी के साथ और 27 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आईओसी का शेयर सपाट बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में वेदांता 3.54 फीसदी, ओेएनजीसी 3.34 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.95 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं. वहीं टाटा स्टील 2.38 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.19 फीसदी और हिंडाल्को 1.7 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल 3.83 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 3.82 फीसदी और टाटा पावर 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. एचयूएल 2.42 फीसदी और एशियन पेंट्स 2.08 फीसदी नीचे बंद हो पाए हैं. फार्मा दिग्गज डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 1.96 फीसदी गिरकर बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget