एक्सप्लोरर

टैरिफ पर US कोर्ट की रोक से भारतीय शेयर बाजार में रौनक, उछला सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक्स में तेजी

Stock Market Today: तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 307.61 अंक तक नीचे आ गया था.

Stock Market Today 29 May 2025: अमेरिकी फेडरल कोर्ट की तरफ से ट्रंप के लिबरेशन टैरिफ को असंवैधानिक बताकर उस पर रोक लगाने के फैसले के बाद एशियाई बाजार से लेकर भारतीय शेयर मार्केट तक में रौनक दिख रही है. पिछले लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार में उछाल देखने को मिला. करीब साढ़े नौ बजे सेंसेक्स 422.35 प्वाइंट यानी 0.52% ऊपर जाकर 81,734.67 खुला. जबकि NSE का निफ्टी-50 114.30 अंक चढ़कर 24,825.10 पर कारोबार कर रहा था.

एशियाई बाजार में तेजी

अमेरकी फेडरल कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ से अपने राइट्स का अतिक्रमण किया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद जापान के निक्केई में 1.16 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला. कोस्पी 1.07 प्रतिशत, ASX 200 भी 0.27 प्रतिशत ऊपर गया. जबकि ब्रॉडर टॉपिक्स 1.11 प्रतिशत उछला. S&P फ्यूचर्स में 1.44 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. वहीं नैस्डेक 100 फ्यूचर्स में 1.76 प्रतिशत और डाउ जोन्स फ्यूचर्स में 1.15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट

इसस पहले, बुधवार को बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. BSE सेंसेक्स 239 अंक के नुकसान में रहा. ITC और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली ITC में ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी BAT पीएलसी की ओर से हिस्सेदारी घटाये जाने के बाद कंपनी का शेयर टूटा. 

30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 239.31 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय ये 307.61 प्वाइंट तक नीचे आ गया था. इसी तरह, 50 शेयरों पर आधारित NSE का निफ्टी 73.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,752.45 अंक पर बंद हुआ.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च चीफ विनोद नायर का कहना है कि घरेलू सूचकांक सीमित दायरे के साथ नुकसान में रहे. इसका मुख्य कारण FII से समर्थन की कमी और शेयरों का मूल्यांकन अधिक होना है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ को 90 दिन के लिए टाले जाने की समय-सीमा करीब आने के साथ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: लिबरेशन डे टैरिफ पर रोक, दुनिया को ट्रेड का डर दिखाने वाले ट्रंप को कोर्ट का बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget