एक्सप्लोरर

Gold Price Rise: सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहली बार 2500 डॉलर पर पहुंचा स्पॉट गोल्ड

Gold Lifetime High: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. बीते दिनों में सोने के भाव ने लगातार नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया है. अब भाव पहली बार 2,500 डॉलर के पार निकल गया है...

सोने की कीमतों में आ रही तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस रैली में सोना लगातार नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच रहा है. अब पीली धातु ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है और हाजिर बाजार में पहली बार 2,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है.

टूट गया पिछले महीने का रिकॉर्ड

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, तत्काल डिलीवरी वाले सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को 2,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इस तरह पीली धातु ने पिछले महीने बनाए ऑल टाइम हाई लेवल के रिकॉर्ड को पार कर लिया और नए ऐतिहासिक उच्च स्तर का रिकॉर्ड बना दिया. यह जीवन में पहली बार हुआ है, जब स्पॉट गोल्ड की कीमत 2,500 डॉलर पर पहुंची है.

इस उम्मीद में रिकॉर्ड तक चढ़ा सोना

दरअसल अभी सोने को फेडरल रिजर्व के द्वारा जल्द ब्याज दरों में कटौती की शुरुआत करने की उम्मीद से मदद मिल रही है. ऐसा माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व अगले महीने होने जा रही फेडरल ओपन मार्केट कमिटी की बैठक (एफओएमसी मीटिंग) में ब्याज दरों को कम करने की शुरुआत कर सकता है. अगर ब्याज दरें कम होंगी तो निवेशक विकल्पों की तलाश करने लगेंगे, जिसका फायदा सोना समेत अन्य कीमती धातुओं को हो सकता है.

ब्याज दरें कम होने का बना माहौल

अमेरिका में आर्थिक आंकड़े लगातार फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरें कम करने की स्थितियां बना रहे हैं. पहले बेरोजगारी में बेतहाशा बढ़ोतरी से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में गिरने का डर हावी हुआ. अब हाउसिंग सेक्टर के आंकड़े खराब सामने आए हैं. ये सारे आंकड़े मिलकर ऐसी स्थितियां बना रहे हैं कि फेडरल रिजर्व और समय तक ब्याज दरें कम करने के फैसले को नहीं टाल सकता है.

पश्चिम एशिया में संकट से मिली मदद

सस्ती ब्याज दरों का दौर कीमती धातुओं खास तौर पर सोने के लिए अच्छा माना जाता है. जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो निवेशक ज्यादा रिटर्न की तलाश में बॉन्ड का रुख करते हैं. ब्याज दरें कम होने पर वे गोल्ड खरीदने लग जाते हैं. इससे पहले सोने को वैश्विक अनिश्चितता से सहारा मिल रहा था. पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव से सोने की कीमतों में अच्छी तेजी आई है. युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: इस साल आकर रहेगी मंदी, अगर जल्द अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने नहीं किया ये काम! विशेषज्ञ ने किया सचेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget