एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond Scheme: खुल गई सस्ता सोना लेने की स्कीम, जानें कौन और कैसे ले सकते हैं गोल्ड

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की पहली सीरीज में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इश्यू प्राइस 5091 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया था. जानें इस बार का प्राइस और छूट.

Sovereign Gold Bond: भारतीय रिजर्व बैंक की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी सीरीज आज से पांच दिनों के लिए खुल गई है. इस योजना के तहत सोने की खरीद पर छूट मिल रही है. गोल्ड बॉन्ड के लिए मूल्य 5197 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करते हैं तो प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट के साथ आपको एक ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए सिर्फ 5147 रुपये ही चुकाने होंगे.

पहली सीरीज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की पहली सीरीज में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इश्यू प्राइस 5091 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया था. ऑनलाइन खरीदने पर आपको प्रति ग्राम 50 रुपये की अतिरिक्त छूट मिली तो इसकी कीमत 5041 रुपये प्रति ग्राम हो गई थी. इसकी पहली सीरीज 20 जून से 23 जून 2022 को खुली थी जिसमें निवेशकों को सस्ता सोना लेने का मौका मिला था.

गोल्ड बॉन्ड पर मिलता है ब्याज भी 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी का तयशुदा ब्याज मिलता है जो हर 6 महीने में आपके खाते में क्रेडिट होता है.

कितना और कौन कर सकते हैं निवेश
ये बॉन्ड निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाएं ही खरीद सकते हैं. इंडीविजुअल निवेशक एक साल में अधिकतम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं. इसके अलावा ट्रस्ट या संस्थाएं एक साल में अधिकतम 20 किलोग्रम के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं. 

ऑनलाइन खरीदने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
डिजिटल माध्यम से गोल्ड बॉन्ड के लिये आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन प्राइस 50 रुपये प्रति ग्राम कम होगा. निवेशकों को निर्धारित मूल्य पर सालाना 2.5 फीदी ब्याज छमाही आधार पर दिया जाएगा. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अवधि आठ वर्ष की होगी और पांचवे वर्ष के बाद कस्टमर्स के पास इससे बाहर निकलने का विकल्प होगा. इन बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल और लॉक-इन पीरीयड 5 साल का है तो इसका प्रीमैच्योर रिडेंप्शन 5 साल और फुल रिडेंप्शन 8 साल के बाद हो सकता है.

गोल्ड बॉन्ड कहां से खरीद सकते हैं?
निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), NSE और BSE के जरिए खरीद सकते हैं. हालांकि स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक से आप ये नहीं खरीद सकते हैं. गोल्ड बॉन्ड की यूनिट खरीदें और उसके मूल्य के बराबर का अमाउंट आपके डीमैट खाते से जुड़े अकाउंट से कट जाते हैं. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 285 अंक टूटकर 59361 पर, निफ्टी 17682 पर ओपन

UPI: अच्छी खबर! UPI सर्विसेज के लिए चार्ज लगाने का कोई विचार नहीं, वित्त मंत्रालय ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget