एक्सप्लोरर

रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा नई सीरीज में 500 के नोट, ये होगा खास

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह जल्द महात्मा गांधी न्यू सीरीज में 500 का नया नोट जारी करेगा. इसमें दोनों नंबर पैनलों में इनसेट में ई लिखा होगा. नोट के पिछली तरफ स्वच्छ भारत का लोगो छपा होगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि कुछ अतिरिक्त चीजें होंगी. मसलन नंबर पैनल में स्टार हो सकता है. इन नोटों के पैकेट में 100 नोट होंगे लेकिन वे क्रमवार नहीं होंगे.

इस बीच सरकार ने कल संसद में एक सवाल के जवाब में कहा था कि अन्य मूल्य वर्ग में भी नए डिजाइन के बैंक नोट जारी किए जाएंगे. वित्त राज्यमंत्री अजरुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि राजनयिक मिशनों ने सरकार के हाल के अर्थव्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के कदमों की सराहना करते हुए पत्र लिखा है. इस कदम का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर सकारात्मक असर होगा.

इससे पहले 9 दिसंबर को आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि वो 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा. तब कहा गया था कि जल्द ही 500 के नए नोट जारी होंगे जिनमें इनसैट लैटर नहीं होगा. महात्मा गांधी न्यू सीरीज के तहत ये नोट जारी किए जाएंगे और इन नोटों के पीछे छपाई का साल यानी 2016 छपा होगा. इन नोटों पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. ये नए नोट 500 के उन नोटों की ही तरह होंगे जो 8 नवंबर 2016 के नोटिफिकेशन के तहत जारी किए गए थे. ये नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत ही रहेंगे और कानूनी तौर पर चलन में रहेंगे.

इसके अलावा आने वाले सप्ताह में 500 और 100 के नए नोट आने की खबर मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आई है. बैंक अधिकारी भी मान रहे हैं कि 500 रुपये के नोट नहीं मिलने तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी. लेागों के पास सिर्फ 2000 रुपये का नोट होने के कारण उसके छुट्टे कराने में दिक्कत हो रही है. 2 दिन पहले वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने भी कहा कि आरबीआई 500 के नोटों की छपाई बढ़ा रहा है जिसके बाद 2-3 हफ्तों में 500 के नोटों की सप्लाई सामान्य हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget