एक्सप्लोरर

SoftBank News: 100 यूनिकॉर्न में निवेश करने वाले सॉफ्टबैंक के मासायोशी सॉन आयेंगे भारत, OYO के रितेश अग्रवाल की शादी में करेंगे शिरकत?

SoftBank Masayoshi Son: जापान (Japan) की दिग्गज कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारतीय कंपनियों में करीब 15 अरब डॉलर का निवेश किया हुआ है.

SoftBank: देश के दिग्गज स्टार्टअप्स (Startups) में निवेश करने वाले सॉफ्टबैंक (SoftBank ) के चीफ मासायोशी सॉन (Masayoshi Son ) अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ सकते हैं. सॉफ्टबैंक निवेशित पब्लिक से लेकर प्राइवेट सभी कंपनियों के फाउडर्स को दिल्ली में  मासायोशी सॉन से मुलाकात के लिए स्टैंडबाय पर रहने के लिए कह दिया गया है. कोरोना महामारी (Covid-19) के बाद मासायोशी सॉन का ये पहले विदेश दौरा होगा. हालांकि उनका ये दौरा बेहद छोटा रहने वाला है. 

जापान (Japan) की दिग्गज कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारतीय कंपनियों में करीब 15 अरब डॉलर का निवेश किया हुआ है. जिसमें से 11 अरब डॉलर उन्होंने केवल पिछले छह सालों में निवेश किया है. सॉफ्टबैंक के पोर्टफोलियो वाली कंपनियों पर नजर डालें तो उसमें पेटीएम(Paytm), पॉलिसीबाजार(Policybazar) , डेल्हीवरी, स्विगी (Swiggy), मिशो (Meesho), ओयो (OYO), फर्स्टक्राई, ऑफबिजनेस और अनएकेडेमी शामिल है. हाल के दिनों में सॉफ्टबैंक ने कई लिस्टेड टेक स्टार्टअप कंपनियों में अपने निवेश को ब्लॉकडील में शेयर बेचकर घटाया है. 

मासायोशी सॉन तब भारत आ रहे हैं जब ओयो (OYO) के फाउंडर रितेश अग्रवाल ( Ritesh Agarwal) की शादी का रिसेप्शन 7 मार्च को है. दिल्ली के पांच सितारा होटल में ये रिसेप्शन होने वाला है. रितेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें भी आने का न्यौता दिया है. कयास लगाया जा रहा है कि मासायोशी सॉन भी रितेश अग्रवाल की शादी में शिरकत कर सकते हैं. 

सॉफ्टबैंक ने इस वर्ष किसी भी भारतीय कंपनी में निवेश नहीं किया है. 2022 में अपने नए निवेश में 84 फीसदी की कटौती की है. सॉफ्टबैंक ने देश के 100 यूनिकॉर्न में निवेश किया हुआ है. 2021 में उन्होंने 3 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था जो 2022 में घटकर केवल 500 मिलियन डॉलर रह गया है. 2017 के बाद से सॉफ्टबैंक ने भारतीय कंपनियों में 11.2 अरब डॉलर का निवेश किया है. 2017 में केवल 3 डील में ही कंपनी ने 4.1 अरब डॉलर का निवेश किया था. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: कौन हैं राजीव जैन, जिन्होंने अडानी समूह के स्टॉक्स खरीदकर भारतीय शेयर बाजार में भरा जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget