एक्सप्लोरर

Bondada IPO: छोटा आईपीओ-बड़ा रिटर्न, 8 महीने में करोड़पति बने 5 लॉट के निवेशक

Bondada Engineering IPO: एसएमई सेगमेंट के इस आईपीओ को लॉन्च हुए अभी साल भी नहीं हुआ है, लेकिन इसने कई बड़े शेयरों के सालों के रिटर्न को पीछे छोड़ दिया है...

पिछला वित्त वर्ष आईपीओ के लिहाज से शेयर बाजार के लिए शानदार रहा. पूरे साल के दौरान कई ऐसे आईपीओ लॉन्च हुए, जिन्हें निवेशकों का भरपूर प्यार मिला. उनमें से कइयों ने निवेशकों से मिले रिस्पॉन्स को शानदार रिटर्न का तोहफा दिया. कुछ आईपीओ तो ऐसे रहे, जिनका साइज बहुत छोटा था, लेकिन उनका रिटर्न बहुत बड़ा साबित हुआ.

एक ऐसा ही छोटा आईपीओ रहा बोंदाडा इंजीनियरिंग का. इस आईपीओ को लॉन्च हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उसने इतने कम समय में ऐसा रिटर्न दे दिया है, जो देने में बड़े-बड़े शेयरों को कई साल लग जाते हैं. यह शेयर आईपीओ से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 14 सौ पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है और समय महज 8 महीने लगे हैं.

नए ऑल टाइम हाई पर भाव

शुक्रवार के कारोबार में इस शेयर ने लगातार दूसरे दिन नया ऑल टाइम हाई भी बनाया. आज के शुरुआती कारोबार में इस शेयर का भाव 1,190 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा, जो अब इसका 52-वीक का नया हाई लेवल है. हालांकि बाद में कुछ करेक्शन आया. दिन के 11 बजे यह शेयर 1.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,155 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

इस साल भी बना मल्टीबैगर

पिछले 5 दिनों में बोंदाडा इंजीनियरिंग के शेयरों के भाव में करीब 16 फीसदी की तेजी आई है. वहीं एक महीने में यह शेयर करीब 40 फीसदी चढ़ा हुआ है. इस साल की शुरुआत से अब तक इस शेयर का भाव 177 फीसदी मजबूत हुआ है. पिछले 3 महीने के हिसाब से भी इस शेयर का रिटर्न 100 फीसदी से ज्यादा हो जाता है. यानी बीते 3 महीने में भी यह शेयर मल्टीबैगर रहा है.

50 करोड़ से कम का था आईपीओ

इसका आईपीओ महज 42.72 करोड़ रुपये का था, जो पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था. आईपीओ के लिए कंपनी ने 75 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया था. आज शेयर के उच्च स्तर 1,190 रुपये से कंपेयर करें तो यह शेयर 1,486 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. आईपीओ 18 अगस्त 2023 को लॉन्च हुआ था. यानी करीब 15 सौ फीसदी का रिटर्न देने में इस शेयर को 8 महीने से भी कम समय लगा है.

इस तरह मिला है बंपर रिटर्न

इस आईपीओ के एक लॉट में 16 सौ शेयर थे. यानी आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशकों को कम से कम 1 लाख 20 हजार रुपये लगाने की जरूरत थी. अभी के हिसाब से एक लॉट की वैल्यू बढ़कर 19 लाख 4 हजार रुपये हो चुकी है. इसका मतलब हुआ कि अगर कोई निवेशक 8 महीने पहले इस आईपीओ में 5 लॉट खरीदता तो आज उसके पास मौजूद शेयरों की वैल्यू करोड़ों में होती.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एनविडिया के बाद गूगल को मिला एआई से सपोर्ट, इस प्रतिष्ठित क्लब में जल्द होगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget