एक्सप्लोरर

FASTag: फास्टैग से ही कट जाएगा चालान, 1 जुलाई से यहां शुरू होने जा रहा स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम

Intelligent Traffic Management System: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी मिलने के साथ ही टोल गेट पर चलाना सिस्टम को फास्टैग से इंटीग्रेट करने पर काम शुरू हो जाएगा.

Intelligent Traffic Management System: रोड सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन आप पर बहुत भारी पड़ने वाला है. दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक ने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System) शुरू करने का फैसला किया है. इस सिस्टम के तहत बेंगलुरु-मैसूर रोड नेटवर्क को कैमरों से लैस किया जाएगा. यहां लगे कैमरे कानूनों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करेंगे ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके. सरकार की कोशिश है कि फास्टैग से चालान काटे जा सकें. इसके लिए टोल गेट को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़े जाने की कोशिश भी की जा रही है.

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर लगेंगे कैमरे और स्पीड गन 

कर्नाटक पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों की जांच के लिए भी 800 एल्कोमीटर सहित 155 लेजर स्पीड गन पूरे राज्यों में बांटी हैं. यातायात और सड़क सुरक्षा के एडीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 1 जुलाई से पूरे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे (Bengaluru Mysuru Expressway) को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस किया जाएगा. दिसंबर, 2022 में इस सिस्टम को बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था. ITMS टेक्नोलॉजी के तहत 50 प्रमुख जंक्शनों पर 250 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान कैमरे और 80 रेड लाइट से जुड़े नियमों का पता लगाने वाले कैमरे लगाए गए हैं. 1 जुलाई से मैसूर में ट्रैफिक के नियम तोड़ने वालों को चालान मिलना शुरू हो जाएंगे.

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रियल टाइम में आएंगे SMS अलर्ट

आलोक कुमार ने डेक्कन हेराल्ड से कहा कि मैसूर में एक ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर स्थापित किया गया है. जल्द ही नियम तोड़ने वालों को रियल टाइम पर एसएमएस अलर्ट मिलने लगेंगे. कैमरों की मदद से कई क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी. उन्होंने बताया कि ITMS को बेंगलुरु से जोड़ने वाले सभी हाईवे पर लगाया जाएगा. राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव के लिए मंजूरी दे दी है. इसके लिए सरकार की ओर से जुलाई में टेंडर जारी किए जाएंगे.

चालान सिस्टम को फास्टैग के साथ इंटीग्रेट करने पर चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में राज्य पुलिस की ट्रैफिक और रोड सेफ्टी विंग ने टोल गेटों पर चालान सिस्टम को फास्टैग के साथ इंटीग्रेट करने पर चर्चा की है. इससे फास्टैग वॉलेट से सीधे जुर्माना काटा जा सकेगा. एडीजीपी ने इसकी मंजूरी के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखने की योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: स्टैंडर्ड डिडक्शन पर बड़ा फैसला ले सकती है सरकार, मिडिल क्लास को राहत देने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget