एक्सप्लोरर

Share Market Today: शेयर बाजार की आज दमदार शुरुआत, 289 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 24000 के पार

Share Market Today: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई. बीएसई में 289 अंकों की और एनएसई निफ्टी 50 में 99 अंकों की तेजी देखी गई.

Share Market Today: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स 289 अंक या 0.36 परसेंट उछलकर 80,525 पर पहुंच गया. जबकि एनएसई निफ्टी 50 99 अंक या 0.41 परसेंट की बढ़त के साथ 24,587 पर ट्रेड करता नजर आया. इस दौरान निफ्टी मिडकैप इंडेक्स भी 0.67 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.51 परसेंट तक बढ़ा.  

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स 289 अंक या 0.36 परसेंट उछलकर 80,525 पर पहुंच गया. जबकि एनएसई निफ्टी 50 99 अंक या 0.41 परसेंट की बढ़त के साथ 24,587 पर ट्रेड करता नजर आया. इस दौरान निफ्टी मिडकैप इंडेक्स भी 0.67 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.51 परसेंट तक बढ़ा.  

टॉप लूजर्स और गेनर्स में ये शामिल 

इनके अलावा, बाकी अधिकतर दूसरे इंडेक्स में मिले-जुले रूख के साथ कारोबार हो रहा है, जो 0.10 से 0.40 परसेंट के दायरे में हैं. निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की. इसके शेयर में लगभग 5 परसेंट तक का उछाल आया. इसके बाद हिंडाल्को और टाटा मोटर्स का स्थान रहा.

पिछड़ने वाले शेयरों में मारूति सुजुकी शामिल रही. इसके शेयरों में 0.51 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े टैरिफ और अमेरिका-भारत के बीच तनावपूर्ण संबंधों ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है. नतीजतन, शॉर्ट स्टॉक्स का ढेर लग गया है, जिससे बाजार में गिरावट आई है.

इन चीजों पर निवेशकों की पैनी नजर 

इस दौरान निवेशकों की नजर कॉर्पोरेट आय के नतीजों पर भी है. मंगलवार को भारत में रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए. खाने-पीने की चीजों की कम हुई कीमतों की वजह से जुलाई में रिटेल महंगाई घटकर आठ साल के निचले स्तर 1.55 पर आ गई. यह 2022 की शुरुआत में रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद खाद्य तेल की कीमतों में आई तेजी के बावजूद हुई. गांवों में रिटेल महंगाई 1.18 परसेंट बढ़ीं, जबकि शहरी मुद्रास्फीति 2.05 परसेंट रही. 

वैश्विक बाजारों से मिला समर्थन 

आज भारतीय शेयर बाजारों को वैश्विक बाजारों से समर्थन मिला. चीन का CSI 300 0.37 परसेंट, हांगकांग का हैंग सेंग 0.94 परसेंट, जापान का निक्केई 1.3 परसेंट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.38 परसेंट बढ़ा.

जुलाई के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अनुमान से कम आने के बाद अमेरिका में वॉल स्ट्रीट रातोंरात  बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे टैरिफ के चलते महंगाई बढ़ने की आशंका कम हो गई. अर्थशास्त्रियों के लगाए अनुमानों के मुताबिक, जून में 0.3 परसेंट की उछाल के बाद जुलाई में सीपीआई में 0.2 परसेंट की वृद्धि हुई. इस दौरान S&P 500 और नैस्डैक कंपोजिट दोनों क्रमशः 1.1 परसेंट और 1.4 परसेंट  की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए, जबकि डॉव जोन्स भी 1.1 परसेंट  बढ़ा. 

 

ये भी पढ़ें: 

शेयर बाजार के लिए आज का दिन खास, 500 से ज्यादा कंपनियों के आएंगे Q1 रिजल्ट; फोकस में रहेंगे कई स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

L Subramaniam | Revolutionising Music, Lakshminarayana Global Music Festival पर खास बातचीत
Bangladesh में चुनाव नहीं धोखा होने वाला है; ये रहा सबूत! | ABPLIVE
किसी ने आंख दिखाई...तो भेज दी ED, CBI? तेज हुई सियासी छापेमारी
ईरान में तालिबानी राज...आवाज उठाने पर फांसी की सजा!
Bollywood News: कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में लूटी लाइमलाइट, सलमान खान की एंट्री ने बनाया इवेंट ब्लॉकबस्टर (14.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
UGC NET दिसंबर की आंसर Key जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसे करें चेक  
UGC NET दिसंबर की आंसर Key जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसे करें चेक  
Video: विलायती बाबू ने पहली बार खाई जलेबी, खाकर जो कहा वो आपकी आंखें खोल देगा- वीडियो वायरल
विलायती बाबू ने पहली बार खाई जलेबी, खाकर जो कहा वो आपकी आंखें खोल देगा- वीडियो वायरल
Embed widget