एक्सप्लोरर

Market Outlook: आर्थिक आंकड़ों से लेकर चुनाव परिणाम के एक्जिट पोल तक, बाजार पर असर डालेंगे ये फैक्टर

Share Market This Week: नया सप्ताह कई घटनाक्रमों का गवाह बनने वाला है, जो शेयर बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं...

घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार सप्ताह यानी एक महीने से लगातार तेजी देखी जा रही है. पिछले सप्ताह के दौरान बाजार पर कुछ प्रेशर दिखा, लेकिन साप्ताहिक आधार पर तेजी का क्रम बरकरार रहा. अब नए सप्ताह में बाजार को प्रभावित करने वाले कई घटनाक्रमों की बारी है. आइए जानते हैं कि आने वाला सप्ताह बाजार के लिए कैसा रहने वाला है...

पिछले सप्ताह आई इतनी तेजी

सबसे पहले बात पिछले सप्ताह की करें तो बाजार में मामूली तेजी देखी गई. 24 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 175.31 अंक यानी 0.26 फीसदी की तेजी आई. वहीं एनएसई निफ्टी में 62.9 अंक यानी 0.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 47.77 अंक गिरकर 65,970.04 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 7.30 अंक फिसलकर 19,794.70 अंक पर रहा.

स्मॉलकैप के इंडेक्स में गिरावट

पिछले सप्ताह के दौरान स्मॉलकैप और मिडकैप की तेजी पर कुछ लगाम लगी. जहां ब्लूचिप इंडेक्स लगातार चौथे सप्ताह तेजी में रहा, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.39 फीसदी का नुकसान उठाया. वर्ना इस साल ज्यादातर मौकों पर स्मॉलकैप और मिडकैप ने ब्लूचिप को बड़े मार्जिन से मात दी है. 2023 में अब तक स्मॉलकैप और मिडकैप का इंडेक्स क्रमश: 42 फीसदी और 33 फीसदी की तेजी में है, जबकि सेंसेक्स और निफ्टी 8-9 फीसदी के फायदे में हैं.

4 सप्ताह में इतना चढ़ चुका बाजार

घरेलू बाजार में साप्ताहिक आधार पर लगातार 4 सप्ताह से तेजी देखी जा रही है. बीते 4 सप्ताह के दौरान सेंसेक्स करीब 2200 अंक (करीब 3.50 फीसदी) मजबूत हुआ है. यह बाजार की सबसे शानदार लगाातर रैली में से एक है.

छुट्टी के साथ हो रही शुरुआत

आने वाले सप्ताह की बात करें तो शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है. सोमवार 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार नहीं होगा. मंगलवार से शुक्रवार तक बाजार में 4 दिन सामान्य कारोबार होगा. आने वाले 4 दिनों में बाजार को जीडीपी के आंकड़ों से लेकर राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल तक प्रभावित कर सकते हैं.

आर्थिक आंकड़ों की भरमार

सप्ताह के दौरान 30 नवंबर गुरुवार को सितंबर तिमाही के जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े जारी होने वाले हैं. उसके बाद 1 दिसंबर शुक्रवार को एसएंडपी ग्लोबल सर्विसेज पीएमआई के आंकड़े जारी होंगे. शुक्रवार को नए महीने की पहली तारीख होने के चलते वाहनों की बिक्री के भी आंकड़े सामने आएंगे. इस कारण ऑटो स्टॉक्स पर खास फोकस रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह डिविडेंड से बना सकते हैं पैसे, इन शेयरों में मिलने वाले हैं मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget