एक्सप्लोरर

Market Outlook: शेयर बाजार का ऐतिहासिक बुल रन, 7 सप्ताह से दौड़ रहा मार्केट का घोड़ा, आगे का ये अनुमान!

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार में लगातार सात सप्ताह से तेजी आ रही है. यह बाजार के सबसे लंबे बुल रन में से एक है. पिछला सप्ताह भी शानदार साबित रहा है...

घरेलू शेयर बाजार इन दिनों शानदार रैली का गवाह बन रहा है. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में लगातार 7 सप्ताह से तेजी देखी जा रही है. यह घरेलू शेयर बाजार के सबसे लंबे बुल रन में से एक है. अब 18 दिसंबर से बाजार के नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है. आइए देखते हैं कि आगामी सप्ताह बाजार के लिए कैसा रहने वाला है...

पिछले सप्ताह बाजार की रैली

पिछले सप्ताह की बात करें तो पूरे सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,658 अंक यानी 2.37 फीसदी मजबूत हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी सप्ताह के दौरान 487 अंक यानी 2.32 फीसदी मजबूत हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन बाजार में जबरदस्त तूफान दिखा. शुक्रवार को सेंसेक्स 969.55 अंक यानी 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 71,483.75 अंक पर रहा. निफ्टी 273.95 अंक यानी 1.29 फीसदी चढ़कर 21,456.65 अंक पर रहा.

सबसे ज्यदा चढ़े आईटी शेयर

पिछले सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा आईटी शेयरों में तेजी देखी गई. बीएसई आईटी इंडेक्स सप्ताह में 7 फीसदी मजबूत हुआ. उसके बाद बीएसई टेक 5.6 फीसदी और बीएसई मेटल 4.5 फीसदी की तेजी में रहा. पिछले सप्ताह के दौरान फेड रिजर्व के द्वारा आने वाले दिनों में ब्याज दरें कम करने का संकेत देने से बाजार में रौनक रही और आईटी शेयरों में विशेष लिवाली देखी गई.

इस रैली में इतना चढ़ा बाजार

बाजार पिछले सात सप्ताह के दौरान 13-14 फीसदी मजबूत हुआ है. सेंसेक्स इस रैली में अब तक करीब 8,500 अंक यानी करीब 14 फीसदी मजबूत हो चुका है. निफ्टी इस दौरान 2,500 अंक से ज्यादा चढ़ा है. इस दौरान निफ्ट ने न सिर्फ पहली बार 21 हजार अंक के स्तर को पार किया, बल्कि अब 22 हजार अंक की दहलीज पर जा पहुंचा है.

रौनक बनी रहने की उम्मीद

आने वाले सप्ताह की बात करें तो बाजार में रौनक बनी रहने की उम्मीद है. सप्ताह के दौरान बाजार में कई नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. फेडरल रिजर्व के रुख के बाद अमेरिकी बाजारों में रैली बरकरार रह सकती है, जिससे घरेलू बाजार को भी सपोर्ट मिलेगा. रुपये-डॉलर और कच्चे तेल की चाल से भी बाजार पर असर पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया सबसे बड़े डायमंड बूर्स का उद्घाटन, सूरत को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget