एक्सप्लोरर

Share Market Opening 27 September: शुरुआती कारोबार में दिख रहा दबाव, सप्ताह के अंतिम दिन फ्लैट खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Open Today: बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने इस सप्ताह के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है. सप्ताह के दौरान दोनों सूचकांकों ने कई बार उच्च स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया है...

Share Market Opening 27 September: घरेलू शेयर बाजार ने लगातार नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाने के बाद आज शुक्रवार को कारोबार की सुस्त शुरुआत की. सप्ताह के अंतिम दिन शुरुआती सेशन में बाजार पर दबाव दिख रहा है, जिसके चलते कारोबार लगभग फ्लैट खुला.

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स करीब 60 अंक की तेजी के साथ 85,893.84 अंक पर खुला. निफ्टी की शुरुआत करीब 32 अंक के फायदे में 26,248.25 अंक पर हुई. शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में दिख रहा था. सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स महज 35 अंक के फायदे में 85,870 अंक के पास और निफ्टी मामूली 16 अंक ऊपर 26,235 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

बाजार खुलने से पहले मिले इस तरह के संकेत

घरेलू बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले इस बात के संकेत मिल रहे थे कि आज सप्ताह के अंतिम दिन भी तेजी बरकरार रह सकती है. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 60 अंक के फायदे में 85,900 अंक के पास था, जबकि निफ्टी लगभग 30 अंक की तेजी में 26,250 अंक के करीब पहुंचा हुआ था. सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 50 अंक के प्रीमियम के साथ 26,630 अंक के पास था.

इस सप्ताह बने लगातार नए रिकॉर्ड

घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह के दौरान लगातार नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया है. सप्ताह की शुरुआत ही बाजार ने नए उच्च स्तर के साथ की थी. कल गुरुवार को भी रिकॉर्ड बनने का सिलसिला बरकरार रहा. गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स ने 85,930.43 अंक का और निफ्टी ने 26,250.90 अंक का नया उच्च स्तर बनाया. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 666.25 अंक (0.78 फीसदी) की तेजी में 85,836.12 अंक पर और निफ्टी 211.90 अंक (0.81 फीसदी) के फायदे में 26,216.05 अंक पर बंद हुआ.

वैश्विक बाजार में बनी हुई है तेजी

अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूती में बंद हुए. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.62 फीसदी की तेजी में बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.40 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक में 0.60 फीसदी की तेजी आई. एसएंडपी 500 ने कल 5,767.37 अंक का नया ऑल टाइम हाई बना दिया. आज शुक्रवार को एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख है. जापान का निक्की 0.52 फीसदी की तेजी में है, जबकि टॉपिक्स 0.23 फीसदी नुकसान में है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.18 फीसदी और कोस्डैक 0.15 फीसदी के नकसान में है. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा है.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के बड़े शेयर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर करीब आधे शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. शुरुआती सेशन में आईटी शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है. इंफोसिस सबसे ज्यादा करीब 2.60 फीसदी मजबूत है. टेक महिंद्रा भी ढाई फीसदी से ज्यादा की तेजी में है. एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा के फायदे में हैं. दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन सबसे ज्यादा 2.27 फीसदी, एलएंडटी करीब 2 फीसदी और भारती एयरटेल करीब 2 फीसदी लुढ़का हुआ है.

ये भी पढ़ें: सोने की चमक हुई तेज, अभी भी हो सकती है तगड़ी कमाई, जानें कैसे करें गोल्ड में निवेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget