एक्सप्लोरर

Share Market Opening 25 September: दूसरे दिन भी हो रही मुनाफावसूली, 150 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, दबाव में आईटी स्टॉक

Share Market Open Today: बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने सप्ताह के शुरुआती दोनों दिन नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया. हालांकि दूसरे दिन मंगलवार को अंत में बाजार ने सारी तेजी खो दी...

Share Market Opening 25 September: सप्ताह के दोनों पहले दिन नया-नया रिकॉर्ड बनाने के बाद अब घरेलू शेयर बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है. इसके चलते आज बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की शुरुआत नुकसान में हुई. सेंसेक्स कारोबार शुरू होते ही 150 अंक लुढ़क गया.

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स करीब 150 अंक की गिरावट के साथ 84,836.45 अंक पर खुला. निफ्टी की शुरुआत करीब 30 अंक के नुकसान में 25899.45 अंक पर हुई. हालांकि बाद में बाजार ने हल्की रिकवरी दिखाई. सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स करीब 30 अंक के नुकसान में 84,880 अंक के पास और निफ्टी मामूली 5 अंक नीचे 25,935 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

बाजार खुलने से पहले मिले दबाव के संकेत

घरेलू बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले दबाव के संकेत मिल रहे थे. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 80 अंक के नुकसान में 84,835 अंक के पास आ गया था, जबकि निफ्टी लगभग 40 अंक के नुकसान में 25,900 अंक से नीचे लुढ़का हुआ था. सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा भी लगभग 20 अंक के डिस्काउंट के साथ 25,925 अंक पर था.

सप्ताह के दोनों दिन बन चुके हैं रिकॉर्ड

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह के दोनों शुरुआती दिन नए उच्च स्तर का नया-नया रिकॉर्ड बनाया. सोमवार को सेंसेक्स ने 84,980.53 अंक का और निफ्टी50 ने 25,956 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया था. उसके बाद मंगलवार को धीती शुरुआत के बाद बाजार फिर से नए शिखर पर पहुंच गया और सेंसेक्स पहली बार 85 हजार अंक के और निफ्टी 26 हजार अंक के स्तर के पार निकलने में कामयाब हुआ.

सप्ताह के दूसरे दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लगभग फ्लैट बंद हुए. सेंसेक्स 14.57 अंक या 0.02 फीसदी नीचे 84,914.04 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 1.35 अंक या 0.01 फीसदी ऊपर 25,940.40 अंक पर रहा.

वैश्विक बाजार का ऐसा है हाल

अमेरिकी बाजार मंगलवार को मजबूती में बंद हुए. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.20 फीसदी की हल्की तेजी में बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक में 0.56 फीसदी की तेजी आई. आज बुधवार को एशियाई बाजार में भी तेजी दिख रही है. जापान का निक्की फ्लैट है, लेकिन टॉपिक्स 0.3 फीसदी फायदे में है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.4 फीसदी और कोस्डैक 0.43 फीसदी के फायदे में है. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा है.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के बड़े शेयर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर करीब 20 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. शुरुआती सेशन में एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा करीब 0.80 फीसदी नुकसान में था. टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस और टीसीएस जैसे बड़े आईटी शेयर गिरे हुए थे. दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ था. महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील जैसे शेयर भी अच्छे फायदे में ट्रेड कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: ये आईपीओ कर देगा पैसे डबल! ओपन होने से पहले ही जीएमपी 100 पर्सेंट के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget