एक्सप्लोरर

Share Market Opening: इजरायल-ईरान तनाव से बाजार में हाहाकार, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी चारों खाने चित्त

Share Market Open Today: ऐसी खबरें आ रही हैं कि इजरायल ने ईरान के ऊपर मिसाइलों से जवाबी हमला किया है. इस खबर के बाद दुनिया भर के निवेशक बड़े पैमाने पर युद्ध की आशंका से डरे हुए हैं...

Share Market Opening 19 April: घरेलू बाजार के लिए शुरू से खराब साबित हो रहे सप्ताह के अंतिम दिन नई बुरी खबर सामने आ गई. पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने की आशंका के चलते आज शुक्रवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने खुलते ही गोता लगा दिया.

सेंसेक्स ने सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर कारोबार शुरू होते ही 550 अंक से ज्यादा का गोता लगा दिया और 72 हजार अंक से नीचे खुला. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा के नुकसान में 71,890 अंक के पास कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 71,850 अंक से नीचे का गोता लगा चुका है. निफ्टी 200 अंक के नुकसान में 21,795 अंक पर था.

प्री-ओपन सेशन के संकेत

आज के कारोबार में पहले से ही बड़ी गिरावट के संकेत मिल रहे थे. सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा 300 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था. प्री-ओपन सेशन में भी बड़ी गिरावट के संकेत मिल रहे थे. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 490 अंक गिरकर 72 हजार अंक के स्तर से नीचे आया हुआ था. निफ्टी भी प्री-ओपन सेशन में 135 अंक के नुकसान में था.

निवेशकों को सता रहा ये डर

दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इजरायल ने ईरान के ऊपर जवाबी हमला किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है, जिनमें कुछ न्यूक्लियर सेंटर भी शामिल हैं. यह पिछले सप्ताह ईरान के द्वारा इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन व मिसाइलों के साथ किए गए हमले का जवाब बताया जा रहा है. इजरायल के इस एक्शन से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि पश्चिम एशिया के दो ताकतवर देशों के बीच प्रत्यक्ष युद्ध छिड़ सकता है. इस आशंका से दुनिया भर के निवेशक हलकान हैं.

हमले पर वैश्विक बाजार की प्रतिक्रिया

हमले की खबर सामने आने के बाद सो एशियाई बाजार भारी नुकसान में हैं. जापान का निक्की शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी के नुकसान में है. टॉपिक्स इंडेक्स 1.3 फीसदी लुढ़का हुआ है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.8 फीसदी की गिरावट है. कोस्डैक 1.34 फीसदी के नुकसान में है. हांगकांग में हैंगसेंग का फ्यूचर भी 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है.

अमेरिकी बाजार का ऐसा है हाल

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख रहा था. एसएंडपी 500 लगातार पांचवें सेशन में नुकसान में रहा था. नास्डैक में 0.52 फीसदी की गिरावट आई थी. वहीं डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज मामूली तेजी में रहा था. हालांकि आज हमले की खबर आने के बाद डाउ जोन्स का फ्यूचर 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है.

कल आई थी बाजार में इतनी गिरावट

शेयर बाजार में पहले से ही दबाव देखा जा रहा था. इससे पहले गुरुवार के कारोबार में घरेलू बाजार ने भले ही शुरुआत अच्छी की, लेकिन बाद में लुढ़क गया और लगातार चौथे दिन नुकसान के साथ बंद हुआ. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स में 454.69 अंक (0.62 फीसदी) की गिरावट आई और वह 72,488.99 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी50 कल 152.05 अंक (0.69 फीसदी) फिसलकर 21,995.85 अंक पर रहा.

पिछले सप्ताह बना था नया रिकॉर्ड

सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई से बहुत नीचे आ चुके हैं. बाजार ने पिछले सप्ताह ही अपना नया रिकॉर्ड उच्च स्तर हासिल किया था. सेंसेक्स ने पहली बार 75 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 75,124.28 अंक का नया हाई बनाया था. वहीं निफ्टी50 22,775 अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा था.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने किया ईरान पर पलटवार, शेयर बाजार में भारी गिरावट के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिकी ट्रेड एक्ट की वो 'खतरनाक' धारा, जिससे सुरक्षा के लिए भारत बना रहा है खास रणनीति
India-US Trade Deal: अमेरिकी ट्रेड एक्ट की वो 'खतरनाक' धारा, जिससे सुरक्षा के लिए भारत बना रहा है खास रणनीति
Payroll System: एक बार नहीं, महीने में 2 बार मिले सैलरी, इस दिग्गज बिजनेसमैन ने कंपनियों से की बड़ी अपील
Payroll System: एक बार नहीं, महीने में 2 बार मिले सैलरी, इस दिग्गज बिजनेसमैन ने कंपनियों से की बड़ी अपील
LPG Crisis: घरेलू गैस सिलेंडर बेचने पर कंपनियों को हो रहा कितना घाटा? सरकार ने बताया, कीमतों में होगा भारी इजाफा?
घरेलू गैस सिलेंडर बेचने पर कंपनियों को हो रहा कितना घाटा? सरकार ने बताया, कीमतों में होगा भारी इजाफा?
AI Engineer Salary: इस कंपनी में एआई इंजीनियर्स को मिल रहा है करोड़ों का पैकेज, सैलरी जान उड़ जाएंगे होश
AI Engineer Salary: इस कंपनी में एआई इंजीनियर्स को मिल रहा है करोड़ों का पैकेज, सैलरी जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
राबड़ी आवास खाली करने के लिए RJD तैयार, पार्टी ने रख दी ये बड़ी शर्त, मानेगी सम्राट सरकार?
राबड़ी आवास खाली करने के लिए RJD तैयार, पार्टी ने रख दी ये बड़ी शर्त, मानेगी सम्राट सरकार?
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
Explained: FIFA वर्ल्ड कप का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
FIFA का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
Embed widget