एक्सप्लोरर

Ex-Dividend Stocks: इस सप्ताह कमाई कराने वाले हैं ये छह शेयर, चेक कर लें अपनी लिस्ट

Share Market Dividend Update: शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स का एक धड़ा डिविडेंड से कमाई पर जोर देता है. अगले सप्ताह भी ऐसे कुछ शेयर अपने इन्वेस्टर्स को कमाई करने का मौका देने वाले हैं...

Share Market News: घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ सत्रों से तेजी का दौर लौट आया है. इसने शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स (Share Market Investors) को अच्छी-खासी कमाई कराई है. अगर आप भी शेयरों से कमाई करना पसंद करते हैं तो अगला सप्ताह आपको कई मौके देने वाला है. अगले सप्ताह के दौरान कुछ शेयर अपने इन्वेस्टर्स को निश्चित कमाई कराने वाले हैं.

हम बात कर रहे हैं डिविडेंड स्टॉक्स (Dividend Stocks) यानी वैसे शेयरों की, जो अपने इन्वेस्टर्स को डिविडेंड से अच्छी-खासी कमाई कराने के लिए जाने जाते हैं. इस सप्ताह भी ऐसे ही कुछ स्टॉक डिविडेंड से अपने इन्वेस्टर्स को कमाने का मौका देने वाले हैं, क्योंकि इस दौरान इन शेयरों की एक्स-डिविडेंड डेट आने वाली है.

एक्स-डिविडेंड डेट उस तारीख को कहते हैं, जब डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी इक्विटी शेयरों का दाम एडजस्ट करती है. यह आम तौर पर रिकॉर्ड डेट से एक या दो कामकाजी दिन पहले की तारीख होती है. इसी तरह रिकॉर्ड डेट उस तारीख को कहते हैं, जिस तारीख के अंत तक कंपनी की लिस्ट में आ जाने वाले शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का लाभ मिलता है.

शाफ्लर इंडिया लिमिटेड (Schaeffler India Ltd)

वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली यह कंपनी प्रति शेयर 24 रुपये का लाभांश देने वाली है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 अप्रैल है. यह शेयर 11 अप्रैल को ही एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. मौजूदा शेयर भाव के हिसाब से यह करीब 0.75 फीसदी का डिविडेंड यील्ड है. गुरुवार को बीएसई पर इसका शेयर 3,047.00 रुपये पर बंद हुआ था.

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (Varun Beverages Ltd)

एफएमसीजी कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रति शेयर पर 01 रुपये का अंतरिम लाभांश देने वाली है. यह स्टॉक 12 अप्रैल को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. यही डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी है. गुरुवार को यह एनएसई पर 1,396.95 रुपये पर बंद हुआ था.

विसाका इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Visaka Industries Ltd)

यह कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हर शेयर पर 07 रुपये का अंतरिम लाभांश देने जा रही है. कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए 12 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय किया है और इसी तारीख को यह एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. अभी इसके एक शेयर का दाम करीब 380 रुपये है.

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Britannia Industries Ltd)

एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 72 रुपये की दर से अंतरिम लाभांश देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 13 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय किया है और इसी तारीख को यह एक्स-डिविडेंड भी हो जाएगा. 

एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Edelweiss Financial Services Ltd)

इस कंपनी ने 0.25 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश देना तय किया है. यह शेयर 13 अप्रैल 2023 को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. गुरुवार को यह शेयर 1.30 फीसदी मजबूत होकर 54.75 रुपये पर बंद हुआ था.

गुडलक इंडिया लिमिटेड (Goodluck India Ltd)

कंपनी ने 02 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से लाभांश देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 13 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय किया है और इसी तारीख को यह शेयर एक्स-डिविडेंड भी हो जाएगा. गुरुवार को यह बीएसई पर 0.90 फीसदी लुढ़ककर 419.45 रुपये पर बंद हुआ था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अपनी ही कंपनी में कैब चलाने पर मजबूर हुए Uber सीईओ, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget