एक्सप्लोरर

Share Market Closing: शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट, एक फीसदी नीचे लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market: शेयर मार्केट में सुबह से ही गिरावट का रुख था. सेंसेक्स 658.50 अंकों की भारी गिरावट के साथ 74,511.95 प्वॉइंट और निफ्टी भी 182.35 अंक नीचे जाकर 22,705.80 अंकों पर बंद हुआ.

Stock Market: भारतीय स्टॉक मार्केट में बुधवार को लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट आई है. बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 658.50 अंकों की भारी गिरावट के साथ 74,511.95 प्वॉइंट और एनएसई का निफ्टी (NIFTY) भी 182.35 अंक नीचे जाकर 22,705.80 अंकों पर लुढ़क गया. सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 फीसदी की गिरावट आई है. शेयर मार्केट में सुबह से गिरावट का रुख था. सेंसेक्स 75 हजार से नीचे जाकर 74,826 के लेवल पर ओपन हुआ था. उधर, निफ्टी भी 125.40 अंक की गिरावट के साथ 22,762 पर खुला था. ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत और विदेशी एवं घरेलू निवेशकों की कम खरीदारी के चलते शेयर बाजार में दिन भर गिरावट का दौर जारी रहा.

निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये डूबे 

बाजार में बुधवार को आई इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी एक सत्र में 417 लाख करोड़ रुपये से घटकर 415 लाख करोड़ रुपये रह गया है. 

बीएसई-एनएसई पर ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान हीरो मोटो कॉर्प, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीस, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर्स को हुआ. निफ्टी की टॉप गेनर्स लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, भारत पेट्रोलियम, अडानी पोर्ट्स और यूपीएल के स्टॉक शामिल रहे. उधर, सेंसेक्स पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, एसबीआई और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स रहे और टॉप लूजर्स लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक,  एचसीएल टेक्नोलॉजीस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और इंफोसिस का नाम आया है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल 

सेक्टोरल इंडेक्स में बुधवार को मिक्स ट्रेंड नजर आया. कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, मेटल और पावर में उछाल देखा गया जबकि ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, आईटी आयल एंड गैस और रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी नीचे गया है. हालांकि, स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 0.2 फीसदी का उछाल आया है. 

लोकसभा चुनाव के नतीजों से सतर्क हैं निवेशक

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट (Stock Market) में मुनाफावसूली देखी जा रही है. बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई और लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में बाजार में गिरावट आई है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आने वाले हैं. इसको लेकर बाजार में काफी हलचल बनी हुई है. एफपीआई लगातार भारतीय स्टॉक मार्केट से पैसा बाहर निकाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

IndiGo Offer: महिलाओं का सफर होगा सुरक्षित और आरामदायक, इंडिगो ने दी सीट चुनने की आजादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget