एक्सप्लोरर

Share Market Closing: 450 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24,140 अंक के पार, डिफेंस शेयरों में दिखी रौनक

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार ने शानदार तेजी के साथ जुलाई महीने की शुरुआत की. आज के कारोबार में सेंसेक्स लगभग 450 अंक के फायदे में रहा...

Share Market Closing 1 July: घरेलू शेयर बाजार ने जुलाई महीने की आज सोमवार को अच्छी शुरुआत की. सुबह धीमी शुरुआत करने के बाद दिन के कारोबार में अच्छी बढ़त हासिल कर ली और रिकॉर्ड उच्च स्तर के पास बंद हुए.

सोमवार का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 443.46 अंक (0.56 फीसदी) की बढ़त लेकर 79,476.19 अंक पर बंद हुआ. आज के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 79,561 अंक तक चढ़ा, जो उसके ऑल टाइम हाई लेवल 79,671.58 अंक से सिर्फ 10 अंक नीचे है. इसी तरह निफ्टी50 भी अज के कारोबार में 131.35 अंक (0.55 फीसदी) का फायदा लेकर 24,141.95 अंक पर बंद हुआ.

बाजार में ब्रॉड बेस्ड दिखी तेजी

घरेलू शेयर बाजार की आज की तेजी ब्रॉड बेस्ड रही. सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों के अलावा अन्य सूचकांक भी फायदे में रहे. बीएसई पर देखें तो सोमवार का कारोबार समाप्त होने के बाद बैंकेक्स 0.36 फीसदी, बीएसई 100 0.61 फीसदी, भारत 22 इंडेक्स 0.07 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. आज कुल 4,146 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,658 शेयर मजबूती में रहे. दूसरी ओर 1,343 शेयर गिरकर बंद हुए, जबकि 145 के भाव में कोई बदलाव नहीं आया. बीएसई पर आज 345 शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर रहे, जबकि 27 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए.

आईटी शेयरों के लिए बढ़िया रहा दिन

पहले दिन के कारोबार में ज्यादातर बड़े शेयर फायदे में रहे. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयर ग्रीन जोन में रहे, जबकि 10 के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा. सेंसेक्स पर टेक महिंद्रा ने लगभग 3 फीसदी की तेजी के साथ आज बढ़त की अगुवाई की. आज आईटी शेयरों के लिए अच्छा दिन रहा. टेक महिंद्रा के अलावा टीसीएस में 1.75 फीसदी की और इंफोसिस में लगभग डेढ़ फीसदी की तेजी गई. बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी 2-2 फीसदी से ज्यादा के फायदे में रहे.

अडानी-अंबानी के शेयरों में गिरावट

दूसरी ओर एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा लगभग 2.25 फीसदी के नुकसान में रहा. एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक जैसे बैंकिंग-फाइनेंस शेयर दबाव में दिखे. घरेलू शेयर बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी आज 0.37 फीसदी के नुकसान में रहा. वहीं सेंसेक्स का हाल ही में हिस्सा बने अडानी समूह के इकलौते शेयर अडानी पोर्ट्स भी हल्की गिरावट में रहा.

डिफेंस सेक्टर के शेयरों में तेजी

सोमवार का कारोबार सबसे ज्यादा बढ़िया डिफेंस सेक्टर के शेयरों के लिए रहा. डिफेंस सेक्टर के कोचिन शिपयार्ड, बीईएल, भारत डायनेमिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स आदि फायदे में रहे. सरकार के द्वारा कस्टम ड्यूटी में 5 साल के लिए छूट देने से डिफेंस सेक्टर के शेयरों को फायदा हुआ.

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च कर रहे हैं लोग, गोल्ड लोन में उससे भी ज्यादा आई तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
LPG संकट के बीच जान लें गैस सिलेंडर के ये 7 सरकारी नियम, कभी नहीं कटेगा कनेक्शन, मिलेंगे फायदे
LPG संकट के बीच जान लें गैस सिलेंडर के ये 7 सरकारी नियम, कभी नहीं कटेगा कनेक्शन, मिलेंगे फायदे
Tallest Skyscraper: मुंबई नहीं, इस शहर में बनेगी देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए क्या है ग्लोबल सिटी का पूरा प्लान
Tallest Skyscraper: मुंबई नहीं, इस शहर में बनेगी देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए क्या है ग्लोबल सिटी का पूरा प्लान

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget