एक्सप्लोरर

Byju Crisis: टल गए बायजू पर मंडरा रहे संकट के बादल, बीसीसीआई से समझौते पर NCLAT की मुहर

BCCI: बायजू रविंद्रन के भाई रिजू रविंद्रन ने बीसीसीआई को भुगतान कर मामले को निपटाने में अहम भूमिका निभाई है. एक अमेरिकी क्रेडिटर ने बायजू पर चोरी के पैसों से सेटलमेंट करने का आरोप भी लगाया था.

BCCI: एडटेक कंपनी बायजू के सामने आया बड़ा संकट फिलहाल टल गया है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने बीसीसीआई और बायजू के बीच हुए समझौते को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही कंपनी के खिलाफ शुरू हुई दिवालिया प्रक्रिया भी खत्म हो गई है. इस मामले में एक अमेरिकी फाइनेंशियल क्रेडिटर ने बायजू (Byju) पर चोरी के पैसों से बीसीसीआई (BCCI) को भुगतान करने का आरोप लगाया था. हालांकि, NCLAT ने इस तर्क को मानने से इंकार करते हुए कहा कि बीसीसीआई को यह भुगतान बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) के भाई रिजू रविंद्रन (Riju Raveendran) ने अपने पैसों से किया है. 

बीसीसीआई और बायजू के बीच पेमेंट पर हुआ समझौता 

बीसीसीआई ने NCLAT को जानकारी दी थी कि उनके और बायजू रविंद्रन के बीच 158 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर समझौता हो चुका है. इसके बाद शुक्रवार को NCLAT ने इस सेटलमेंट को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think and Learn) के दिवालिया होने का संकट खत्म हो गया है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश पर बायजू के खिलाफ पिछले महीने दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुई थी. साथ ही इंटरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) की नियुक्ति भी कर दी गई थी. 

रिजू रविंद्रन ने अपने पैसों से कर दिया भुगतान 

कई तरह के संकटों का सामना कर रही बायजू इस मुसीबत के चलते बुरी तरह फंस गई थी. निवेशकों के साथ विवाद, अमेरिका में कानूनी झगड़े और कैश संकट के चलते कंपनी की कमर टूटी हुई थी. उधर, बीसीसीआई द्वारा किए गए केस में वह बुरी तरह फंस गई थी. बीसीसीआई ने कहा था कि कंपनी ने टीम इंडिया की जर्सी स्पांसर करने का पैसा नहीं दिया है. हालांकि, रिजू रविंद्रन ने 50 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामले को संभाल लिया. उन्होंने अभी 2 किस्तों में बीसीसीआई को पैसा देना है. 

अमेरिकी क्रेडिटर के आरोपों को मानने से इंकार 

उधर, ग्लास ट्रस्ट कंपनी एलएलसी (GLAS Trust Company LLC) ने NCLAT से कहा था कि बायजू रविंद्रन और रिजू रविंद्रन ने अमेरिका से लगभग 500 करोड़ रुपये गायब किए थे. उसी पैसे से यह भुगतान किया जा रहा है. मगर, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि वह कभी भी अवैध पैसे को नहीं स्वीकारते हैं. अमेरिकी क्रेडिटर के आरोप आशंकाओं पर टिके हैं. इसके बाद NCLAT ने इस सेटलमेंट को मंजूरी दे दी.

ये भी पढ़ें 

Indian Economy: जानिए कैसे पूरा होगा 55 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना, कई गुना बढ़ेगी लोगों की इनकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget