एक्सप्लोरर

Aviation Data: सितंबर में घरेलू एयर पैसेंजर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, इंडिगो का दबदबा अभी भी बरकरार!

Aviation Data: DGCA ने सितंबर 2023 का एविएशन डाटा जारी कर दिया है. इसके मुताबिक सालाना के आधार पर सितंबर 2023 में घरेलू एयर पैसेंजर्स की संख्या में 18 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

Aviation Data in September 2023: नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को सितंबर 2023 के घरेलू एयर ट्रैफिक के आंकड़े जारी कर दिए हैं. इस दौरान घरेलू यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की संख्या में सालाना आधार पर 18.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और पिछले महीने कुल 1.23 करोड़ यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की है.

पहले छह महीने में इतने यात्रियों ने की हवाई यात्रा

DGCA के डाटा के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2023 के बीच घरेलू एयर ट्रैफिक में 29.1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई है और कुल 11.28 करोड़ यात्रियों ने इस दौरान यात्रा की है. ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर अगस्त 2023 के डाटा की बात करें तो इस दौरान कुल 1.24 करोड़ यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ लिया था, जो सितंबर 2023 में घटकर 1.23 करोड़ हो गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत में हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. सितंबर 2019 में घरेलू हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 1.15 करोड़ थी.

इंडिगो का बरकरार है दबदबा

घरेलू मार्केट की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो का दबदबा अभी भी बरकरार है. सितंबर में एयरलाइंस के मार्केट शेयर में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 63.4 फीसदी तक पहुंच गया है. अगस्त में इसका मार्केट शेयर 63.3 फीसदी था. इस दौरान एयरलाइंस ने कुल 77.70 लाख पैसेंजर्स को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि मई में गो फर्स्ट के ऑपरेशन बंद होने के बाद से ही लगातार इंडिगो के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

जानें बाकी एयरलाइंस का क्या है हाल?

टाटा ग्रुप की विस्तारा ने एयर इंडिया को मार्केट शेयर के मामले में पछाड़ते हुए सितंबर 2023 की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस बन गई है. कंपनी का मार्केट शेयर इस महीने 10 फीसदी रहा और कुल 12.29 लाख लोगों ने विस्तारा की सेवाओं का लाभ उठाया है. वहीं एयर इंडिया का मार्केट शेयर इस महीने बिना किसी बदलाव के 9.8 फीसदी रहा है और कुल 11.97 लाख लोगों ने एयरलाइंस की सेवाओं का लाभ उठाया है. एयर एशिया का सितंबर 2023 में मार्केट शेयर 6.7 फीसदी और अकासा एयर का मार्केट शेयर 4.2 फीसदी रहा है. वहीं स्पाइस जेट का मार्केट शेयर इस महीने 4.4 फीसदी रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चा तेल हुआ महंगा, लेकिन लखनऊ से गुरुग्राम तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget