एक्सप्लोरर

मूडीज ने बढ़ाई भारत की रेटिंग तो शेयर बाजार में भी आई जोरदार तेजी

रेटिंग एजेंसी मूडीज के भारत की रेटिंग सुधारने के बाद बैंकों के शेयरों में तेजी आने से घरेलू बाजारों ने शानदार शुरुआत की.

नई दिल्ली: रेटिंग एजेंसी मूडीज के भारत की रेटिंग सुधारने के बाद बैंकों के शेयरों में तेजी आने से आज घरेलू बाजारों ने शानदार शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 414 अंक की छलांग लगा कर 33,521 अंक पर पहुंच गया. निफ्टी भी 10,300 अंक के स्तर को पार कर गया.

ब्रोकरों ने बताया कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने भी घरेलू बाजार की धारणा मजबूत की. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414 अंक यानी 1.25 प्रतिशत उछलकर 33,520.82 अंक पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में भी यह 346.38 अंक मजबूत हुआ था.

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयर 2.94 प्रतिशत चढ़ गये. आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे निजी बैंकों के शेयरों में 3.07 प्रतिशत तक की उछाल देखी गयी. बीएसई के समूहों में बैंकिंग, रियल्टी और धातु समूह के शेयर 2.46 प्रतिशत तक की तेजी में रहे.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124.40 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की बढ़त लेकर 10,339.15 अंक पर पहुंच गया.

घरेलू बाजार की धारणा को अमेरिका की रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में 13 साल बाद सुधार किये जाने से समर्थन मिला. मूडीज ने आर्थिक तथा संस्थागत सुधारों के कारण आर्थिक वृद्धि की संभावना बेहतर होने का हवाला देते हुए देश की क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान सुधार कर आज ‘बीएए2’ कर दिया. इससे पहले 2004 में मूडीज ने रेटिंग सुधार कर ‘बीएए3’ किया था.

फायदे में रहने वाले अन्य बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक शामिल रहे. टाटा स्टील, सिप्ला, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलिवर, भारती एयरटेल और सन फार्मा भी बढ़त में रहे.

वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 1.47 प्रतिशत तथा हांग कांग का हैंग सेंग 0.58 प्रतिशत की तेजी में रहा. हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट शुरुआती कारोबार में 0.10 प्रतिशत गिर गया. अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पिछले दिवस 0.80 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget