एक्सप्लोरर

Sensex की टॉप-9 कंपनियों को हुआ 1.47 लाख करोड़ का घाटा, सिर्फ Infosys का बढ़ा M-Cap

Sensex Market capitalization: सेंसेक्स (BSE Sensex) की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में बीते सप्ताह 1,47,360.93 करोड़ रुपये की गिरावट आई है.

BSE Sensex Market Cap: शेयर बाजार (Stock Market) में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स (BSE Sensex) की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में बीते सप्ताह 1,47,360.93 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रही है. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में इन्फोसिस (Infosys) एकमात्र कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान बढ़ा है. 

सेंसेक्स 1.73 फीसदी गिरा
कम कारोबारी सत्रों वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,050.68 अंक या 1.73 फीसदी नीचे आया है. शुक्रवार को ‘गुरु नानक जयंती’ पर बाजार में कारोबार नहीं हुआ था. 

RIL-TCS को हुआ नुकसान
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का बाजार मूल्यांकन 75,961.53 करोड़ रुपये घटकर 15,68,550.17 करोड़ रुपये पर आ गया. इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण (Market Cap) 18,069.87 करोड़ रुपये घटकर 12,85,660.79 करोड़ रुपये रह गया.

HDFC का गिरा मार्केट कैप
HDFC का M-Cap 12,321.11 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,29,236.66 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का 9,816.28 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,01,367.04 करोड़ रुपये रहा.

ICICI-HDFC Bank का भी गिरा M-cap
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की बाजार हैसियत 9,409.46 करोड़ रुपये घटकर 5,29,606.94 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की 7,904.08 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,52,532.36 करोड़ रुपये रह गई.

सप्ताह के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाजार मूल्यांकन में 6,514.96 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,49,755.80 करोड़ रुपये पर आ गया. बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 5,166.77 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,52,188.74 करोड़ रुपये रहा. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का बाजार पूंजीकरण भी 2,196.87 करोड़ रुपये घटकर 5,63,349.75 करोड़ रुपये रहा.

Infosys का बढ़ा मार्केट कैप
इश पूरे कारोबारी हफ्ते में सिर्फ इन्फोसिस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. इन्फोसिस का मार्केट कैप 294.39 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,875.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

टॉप पर रही RIL
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा.

यह भी पढ़ें:
7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी! इस महीने इन कर्मचारियों के खाते में आने वाला है 4 महीने का एरियर, जानें कितना बढ़ेगा DA?

सरकार ने दिया झटका! नए साल से कपड़े और जूते-चप्पल हो जाएंगे और महंगे, हो गया ये बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget