एक्सप्लोरर

शेयर बाजार से होने वाली कमाई पर टैक्स बढ़ने से निवेशक हुए मायूस, गिरावट के साथ क्लोज हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

Stock Market Today: शेयर बाजार के लिए आज के कारोबारी सत्र में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बजट में STCG और LTCG बढ़ाये जाने से बाजार को निराशा हुई है.

Stock Market Closing On 23 July 2024: भारतीय शेयर बाजार पूरी दिन भारी उठापटक देखने के बाद गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही बजट में शेयर बाजार से होने वाली कमाई पर लगने वाले शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को बढ़ाने का फैसला किया बाजार औंधे मुंह गिर गया. सबसे ज्यादा पिटाई मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स की देखने को मिली. हालांकि निचले लेवल से बाजार ने वापसी की है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 73 अंकों की गिरावट के साथ 80,429 अंकों पर क्लोज हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ 24,479 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के कारोबार में सोने पर कस्टम ड्यूटी घटने से टाइटन का स्टॉक 6.63 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. इसके अलावा आईटीसी 5.52 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 2.83 फीसदी, एनटीपीसी 2.36 फीसदी, इंफोसिस 1.46 फीसदी, एचसीएल टेक 1.28 फीसदी, एचयूएल 1.17 फीसदी, सन फार्मा 0.91 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि एलएंडटी 3.10 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.18 फीसदी, एसबीआई 1.65 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.62 फीसदी गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. 

मार्केट कैप में गिरावट 

कैपिटल गेन में बढ़ोतरी के बाद भारतीय शेयर बाजार के मूड खराब होने के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 446.50 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछली कारोबारी सत्र में 448.32 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के सत्र में निवेशकों को 1.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

सेक्टोरल अपडेट 

आज के कारोबार में आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, कंजम्प्शन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि ऑयल एंड गैस, कमोडिटीज, इंफ्रा, एनर्जी, रियल एस्टेटस, मेटल्स और बैंकिंग स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है. आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स गिरकर बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 17 शेयर गिरकर बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

टैक्सपेयर्स को मोदी 3.0 के पहले बजट में मिली बड़ी सौगात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget