बाजार में दिखी जबर्दस्त तेजीः निफ्टी ने पार किया 30 हजार का आंकड़ा

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ और आज सेंसेक्स ने 30000 का स्तर पार कर लिया था. हालांकि कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 30 हजार के नीचे ही बंद हुआ है और 9250 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी तक बढ़त के साथ बंद हुए हैं और निफ्टी ने आज 9273.9 का ऊपरी स्तर छू लिया था. आज बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही थी जिसके चलते निफ्टी 9215.4 तक और सेंसेक्स 29817 तक नीचे आया था.

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 64 अंक यानि करीब 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 29,974.25 के स्तर पर बंद हुआ जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 27.3 अंक यानि 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 9,265 के स्तर पर बंद हुआ है.
सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और आईटी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. इनमें भी आईटी में ही सबसे ज्यादा 0.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. आज चढ़ने वाले सेक्टर्स में रियलटी शेयर सबसे ज्यादा 3.10 फीसदी की शानदार तेजी के साथ बंद हुआ और मीडिया शेयरों में 2.16 फीसदी का उछाल रहा. वहीं इंफ्रा शेयरों में 1.53 फीसदी और पीएसयू बैंकों में 1.43 फीसदी की जबर्दस्त तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज ऑटो शेयरों में भी 1.13 फीसदी की तेजी रही और एनर्जी शेयरों में 1.35 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 23 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 27 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में अदानी पोर्ट्स 4.57 फीसदी और मारुति सुजुकी 4.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. वहीं रिलायंस में 2.94 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट में 2.76 फीसदी और हिंडाल्को में 2.17 फीसदी की अच्छी तेजी के साथ बंद मिला है. भारती इंफ्राटेल में 2.05 फीसदी और एलएंडटी में 1.93 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है.
निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आज एचडीएफसी 2.72 फीसदी टूटा और एचसीएल टेक 2.11 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. कोल इंडिया 1.69 फीसदी नीचे बंद हुआ. वहीं टेक महिंद्रा और इंफोसिस का शेयर 1.65-1.65 फीसदी की सुस्ती दिखाकर बंद हुआ था. आईटीसी का शेयर 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है, निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ है.






















