एक्सप्लोरर

5 महीने के उच्च स्तर पर बंद सेंसेक्स: 8 साल के हाई पर पहुंचा Reliance

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 103 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 5 महीने के उच्च स्तर 28,864.71 पर बंद हुआ है. पिछले साल 8 सितंबर के बाद यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी की वजह से निफ्टी 8900 के पार बंद होने में कामयाब रहा. आरआईएल का शेयर आज की आज 11 फीसदी की तेजी की बदौलत 8 साल के उच्च स्तर पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा.

2202201704_HC_Stock_Market_Intraday-600

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई जिसमें बीएसई का मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.6-0.6 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं. वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.6 फीसदी नीचे आकर बंद हुआ है.

2202201706_HC_BSE_Sensex-600

किन स्तरों पर बंद हुआ बाजार? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 103.12 अंक यानी 0.36 फीसदी की उछाल के साथ 28,864 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 19.05 अंक यानी 0.21 फीसदी की उछाल के साथ 8,926 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है.

2202201705_HC_Top_Gainers-300

सेक्टरवार प्रदर्शन चढ़ने वाले सेक्टर्स में बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.8 फीसदी बढ़कर बंद, बैंक निफ्टी सपाट होकर 20,868.5 के स्तर पर बंद हुआ. गिरावट वाले सेक्टर्स में निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 1.5 फीसदी, इंफ्रा इंडेक्स में 0.7 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 0.6 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.6 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है. बीएसई के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 1.4 फीसदी और पावर इंडेक्स में 1.3 फीसदी की गिरावट रही.

निफ्टी में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयरों में आज तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार खत्म हुआ और बाकी के 31 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. चढ़ने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा रिलायंस इंडस्ट्रीज 11.17 फीसदी की उछाल के साथ 1207.5 रुपये पर बंद हुआ है. रिलायंस जियो के लिये चार्ज स्कीम पेश किये जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 8 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है. आइडिया सेल्युलर में 5.17 फीसदी का उछाल देखा गया है. एक्सिस बैंक 4.1 फीसदी, आइडिया सेल्युलर 3.9 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.9 फीसदी, कोल इंडिया 2.75 फीसदी और हीरो मोटो 1.2 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए.

निफ्टी के गिरने वाले दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी, अंबुजा सीमेंट, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टीसीएस, टाटा स्टील और अदानी पोर्ट्स 3.4-1.3 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं. मिडकैप शेयरों में एसजेवीएन, टाइटन, पेज इंडस्ट्रीज, बीईएल और अशोक लेलैंड सबसे ज्यादा 6.6-2.9 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए हैं. स्मॉलकैप शेयरों में आईटीडी सीमेंटेशन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मन इंडस्ट्रीज, मार्कसंस फार्मा और मोनेट इस्पात सबसे ज्यादा 6.6-4.6 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget